Breaking News

⚡ आसमान में उठी हलचल..... छत्तीसगढ़ पर मंडरा रहा मौसम का सस्पेंस! ⚡

 

छत्तीसगढ़ की फिज़ाओं में एक बार फिर बेचैनी घुलने लगी है… खामोश आसमान अब करवट लेने को तैयार है… हवाओं में सरगोशियां तेज हो रही हैं… और बादलों के पीछे छुपा तूफ़ान जैसे किसी बड़े इशारे का इंतज़ार कर रहा हो...... पश्चिम बंगाल से ओडिशा तक फैली ट्रफ की रहस्यमयी लकीर ने मौसम का मिज़ाज बदलने का पैग़ाम दे दिया है… 27 मार्च से प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में अंधड़, हल्की बारिश और बिजली की चमक के साथ एक नया दौर शुरू हो सकता है.....

हवाएं सिर्फ चलेंगी नहीं… बल्कि झोंकों में गरजेंगी—
27 मार्च को 30-40 किमी/घंटा,
और 28-29 मार्च को 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से…
मानो हर झोंका कोई छुपी कहानी बयां कर रहा हो.... तापमान अभी सामान्य है, लेकिन अगले 48 घंटों में 2 डिग्री तक बढ़ने की आहट है…इसके बाद मौसम जैसे ठहरकर कुछ और बड़ा सोच रहा हो।

  ट्रफ का खेल—आसमान की अदृश्य साज़िश
ये कोई साधारण मौसम बदलाव नहीं…
ट्रफ—यानी हवा के दबाव की एक खामोश खाई… जहां चारों ओर से हवाएं इकट्ठा होकर ऊपर उठती हैं… और फिर बनते हैं काले बादल, गरजती बिजली और बारिश का सिलसिला.... करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय ये ट्रफ अब अपना असर दिखाने को तैयार है…

 क्या होगा असर
  मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में मौसम अचानक बदलेगा
  कहीं हल्की बारिश, तो कहीं तेज अंधड़ का खतरा
  बिजली गिरने की आशंका—सावधानी बेहद ज़रूरी
  हवाओं की रफ्तार डर और सस्पेंस दोनों बढ़ाएगी

  माहौल साफ है—पर कहानी अभी बाकी है…
आसमान शांत जरूर दिख रहा है… लेकिन उसके भीतर उठ रही हलचल साफ इशारा दे रही है—
कुछ बड़ा होने वाला है… बस वक्त का इंतज़ार है।



Show comments
Hide comments
Cancel