Breaking News

रायपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल… IAS रजत बंसल को मिला ताक़तवर रोल, जनसंपर्क से खनिज तक कई अहम विभागों की कमान

 


रायपुर की सियासी फिज़ाओं में आज एक नई सरगर्मी महसूस की गई… जैसे किसी बड़े फैसले की आहट पहले से ही हवा में तैर रही हो.... और फिर—एक आदेश आया, जिसने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी..... 2012 बैच के तेज-तर्रार IAS अधिकारी रजत बंसल को ऐसी जिम्मेदारियां सौंप दी गईं, जो न सिर्फ अहम हैं बल्कि सरकार की रणनीति का आईना भी मानी जा रही हैं..... ये सिर्फ एक पोस्टिंग नहीं… बल्कि भरोसे, काबिलियत और आने वाले वक्त की कहानी कहती है..... छत्तीसगढ़ सरकार ने एक अहम प्रशासनिक फैसला लेते हुए IAS रजत बंसल को राज्य का नया जनसंपर्क आयुक्त नियुक्त कर दिया है..... इस आदेश के जारी होते ही सत्ता और प्रशासन के गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है....... रजत बंसल, जो अपनी तेज कार्यशैली और मजबूत फैसलों के लिए जाने जाते हैं, को सिर्फ जनसंपर्क विभाग ही नहीं… बल्कि कई बड़े और संवेदनशील विभागों की जिम्मेदारी एक साथ सौंपी गई है..... उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के पद के साथ-साथ

  • आयुक्त जनसंपर्क
  • मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संवाल
  • संचालक, भौमिकी एवं खनिकर्म
  • प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम

का एडिश्नल चार्ज भी दिया गया है।

यह फैसला कहीं न कहीं सरकार के उस भरोसे को दर्शाता है, जो रजत बंसल की कार्यक्षमता और अनुभव पर टिका है..... एक ही अधिकारी के कंधों पर इतने महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी देना… अपने आप में एक बड़ा संदेश है।


  असर और मायने:
इस नियुक्ति के पीछे सिर्फ प्रशासनिक जरूरत नहीं, बल्कि एक रणनीतिक सोच भी नजर आती है...... जनसंपर्क जैसे अहम विभाग के साथ खनिज और भूगर्भ जैसे सेक्टर को जोड़ना… यह इशारा करता है कि आने वाले दिनों में सरकार अपनी योजनाओं और संसाधनों को लेकर ज्यादा सक्रिय और आक्रामक रुख अपना सकती है...... वही रायपुर की इस एक खबर ने साफ कर दिया है… कि सत्ता के फैसले कभी-कभी सिर्फ आदेश नहीं होते, बल्कि आने वाले बदलावों की दस्तक होते हैं....



Show comments
Hide comments
Cancel