Breaking News

हत्या का लाईव वीडियो आया सामने : शहर के बीचों-बीच खौफ़नाक मंजर

 

धमतरी के गोकुलपुर इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक खतरनाक वाकया सामने आया, जहां दिनदहाड़े टिकेश्वर साहू नाम के शख्स पर इंद्रजीत साहू ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। वारदात का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह हमलावर ने बेखौफ़ होकर पीड़ित पर बेरहमी से वार किए। दर्द से तड़पता टिकेश्वर रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन अफ़सोस! वहां मौजूद लोग मदद करने के बजाय मोबाइल निकालकर वीडियो बनाते रहे।

हत्या का लाइव वीडियो

यह मंजर देखकर दिल दहल जाता है कि हमारा समाज किस तरफ जा रहा है? क्या इंसानियत इतनी कमजोर हो गई है कि एक इंसान की जान पर बन आए और लोग सिर्फ तमाशबीन बने रहें? कोई भी आगे बढ़कर उसे बचाने की कोशिश नहीं करता!

इस वारदात के बाद पूरे धमतरी में खौफ़ और दहशत का माहौल है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आख़िर क़ानून का ख़ौफ़ क्यों खत्म होता जा रहा है? क्यों ऐसे बेखौफ अपराधी खुलेआम खून-खराबे को अंजाम दे रहे हैं? पुलिस इस मामले की तफ़्तीश में जुटी है, लेकिन इस दर्दनाक वाकये ने इंसानियत पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है – क्या अब हमारी इंसानियत मर चुकी है ?

खूनी वारदात के बाद पुलिस पर भी सवालिया निशान  ?

अब सवाल ये उठता है कि आख़िर अपराधियों के अंदर क़ानून का ख़ौफ़ क्यों ख़त्म हो गया है ? क्यों पुलिस की मौजूदगी के बावजूद अपराधी इतनी बेख़ौफ़ी से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं ? क्या पुलिस सिर्फ़ घटना के बाद कार्रवाई करने के लिए बनी है ? अगर पुलिस समय पर पहुंचती, तो शायद टिकेश्वर की जान बच सकती थी ,शहर के लोग अब पुलिस प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं। आख़िर क़ानून-व्यवस्था की ये हालत क्यों हो गई कि अपराधी सरेआम खून-खराबा कर रहे हैं और जनता सिर्फ़ तमाशबीन बनी रह जाती है ? अब देखना यह होगा कि क्या पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर अपराधी को सज़ा दिला पाएगी या यह केस भी सिर्फ़ एक और आंकड़ा बनकर रह जाएगा ?

Show comments
Hide comments

1 Comments

  • SBI kiyosk halekosa April 14, 2026 at 6:57 AM
    शहर वाले प्रशासन को दोष दे रहे है। लेकिन शहर वाले कौन कौन सूचना दिए प्रशासन को कोई बताएगा
    Reply
Cancel