Breaking News

अम्बेडकर चौक का लांज सवालों के घेरे में…! देर रात संदिग्ध आवाजाही से भड़का लोगों का गुस्सा — कैमरे और रजिस्टर खंगालो, सब सच सामने आ जाएगा

 


धमतरी शहर के अम्बेडकर चौक इलाके में स्थित एक लांज को लेकर अब स्थानीय लोगों का गुस्सा और शक खुलकर सामने आने लगा है..... शहरवासियों का आरोप है कि इस लांज में देर रात तक अनजान चेहरों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे पूरे इलाके का माहौल खराब हो रहा है..... लोगों का कहना है अगर ईमानदारी से यहां लगे सीसीटीवी कैमरों और मेहमानों के रजिस्टर की जांच कर ली जाए, तो कई छुपे राज सामने आ सकते हैं।

दरअसल शहर में हाल ही में देह व्यापार के एक मामले का खुलासा हुआ है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है....…. बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल के पीछे एक किराए के मकान में लंबे समय से जिस्मफरोशी का गोरखधंधा चल रहा था...... कॉलोनीवासी इस हरकत से काफी समय से परेशान थे और लगातार इसकी शिकायत कर रहे थे...... लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आई और मौके पर दबिश देकर तीन पुरुषों और दो युवतियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की...... पुलिस जांच में सामने आया है कि इस कथित रैकेट का संचालन सुशील गिलहरें नाम का व्यक्ति कर रहा था, जिसने कॉलोनी में एक मकान किराए पर लेकर वहां यह अवैध धंधा शुरू कर दिया था........ सूत्रों के मुताबिक इस रैकेट में शामिल तीन युवतियां बैतूल से आई हुई थीं, जिनमें से एक युवती पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गई, जबकि बाकी लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया...... वही इस पूरे मामले के सामने आने के बाद अब अम्बेडकर चौक स्थित लांज भी लोगों के शक के घेरे में आ गया है....…. स्थानीय लोगों का कहना है इस लांज में देर रात संदिग्ध लोगों की आवाजाही लगातार देखी जाती है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है...... शहरवासियों का कहना है — अगर प्रशासन सच में सख्ती दिखाए और लांज में लगे कैमरों की फुटेज और मेहमानों के रजिस्टर की ईमानदारी से जांच करे, तो कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

अब बड़ा सवाल यही है...... क्या प्रशासन इन गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच करेगा… या फिर शहर के बीचों-बीच चल रही इन संदिग्ध गतिविधियों पर यूं ही पर्दा पड़ा रहेगा…?

Show comments
Hide comments
Cancel