Breaking News

धमतरी में अब वो होने जा रहा है… जिसका इंतज़ार शायद शहर ने बरसों किया!

 


कभी-कभी शहर की तकदीर बदलने के लिए सिर्फ एक फैसला काफी होता है… लेकिन उस फैसले को हकीकत बनाने के लिए इरादा, कोशिश और लगातार पैरवी की जरूरत होती है.... धमतरी में कुछ ऐसा ही होता दिखाई दे रहा है… जिस सड़क को लेकर शहर लंबे समय से बेहतर व्यवस्था की उम्मीद लगाए बैठा था, जिस मार्ग के कायाकल्प की कल्पना तो होती रही, लेकिन वह पूरी होती नजर नहीं आई… अब उसी रास्ते पर बदलाव की दस्तक सुनाई देने लगी है....

पहले घोषणा हुई…

फिर उम्मीद जगी…

फिर फाइल आगे बढ़ी…

और अब 15 करोड़ रुपए का विस्तृत प्राक्कलन तैयार होकर तकनीकी स्वीकृति की चौखट तक पहुंच गया है..... यानी कहानी अभी खत्म नहीं हुई है… बल्कि असली कहानी अब शुरू होती दिख रही है...

जिसे देखकर लोग कहेंगे—क्या वाकई धमतरी में ऐसा हो सकता है ?

अगर सब कुछ प्रस्ताव के मुताबिक आगे बढ़ता है तो आने वाले वक्त में धमतरी का एक प्रमुख मार्ग सिर्फ सड़क नहीं रहेगा… बल्कि शहर की नई पहचान बनने वाले गौरव पथ के रूप में सामने आएगा..... रानी दुर्गावती चौक से ब्रह्म चौक होते हुए बिलाई माता मंदिर तक और नहर नाका से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक तक सड़क निर्माण एवं उन्नयन की योजना है.....

और इस बार बात सिर्फ सड़क बनाने की नहीं है....

आरसीसी डिवाइडर होगा…
आरसीसी नाली होगी…
स्ट्रीट लाइट पोल होंगे…
और पूरी सड़क का कायाकल्प होगा।

मतलब साफ — सड़क बदलेगी तो सिर्फ रास्ता नहीं बदलेगा, शहर का अंदाज़ भी बदलेगा।

17 मई को बोया गया सपना… अब आकार लेने लगा

इस कहानी की शुरुआत होती है 17 मई 2026 से..... मुख्यमंत्री विष्णु देव साय धमतरी प्रवास पर पहुंचे थे..... पुरानी कृषि उपज मंडी में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविर में महापौर रामू रोहरा की मांग पर मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती लक्ष्मी निवास से बिलाई माता मंदिर तक गौरव पथ के लिए 15 करोड़ रुपए की घोषणा की थी..... घोषणा के वक्त शायद किसी ने नहीं सोचा होगा, कुछ ही वक्त बाद यह मामला प्राक्कलन और तकनीकी स्वीकृति की प्रक्रिया तक पहुंच जाएगा..... लेकिन अब निगम धमतरी ने महापौर के दिशा-निर्देश पर 15 करोड़ रुपए का विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर तकनीकी स्वीकृति के लिए भेज दिया है..... घोषणा अब कागज पर आगे बढ़ चुकी है… और शहर की उम्मीदें जमीन पर उतरने का इंतजार कर रही हैं।

रामू रोहरा की पैरवी… और धमतरी की सड़कों का बड़ा सपना

महापौर रामू रोहरा लगातार शहर की प्रमुख सड़कों, यातायात व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर आवाज उठाते रहे हैं..... शहर में चौड़ीकरण, फोरलेन और सड़क उन्नयन जैसे मुद्दों को शासन के सामने रखने की कवायद के बीच अब गौरव पथ की यह योजना एक बड़ी कड़ी बनकर सामने आई..... इसे सिर्फ 15 करोड़ रुपए की सड़क परियोजना के तौर पर देखना शायद पूरी तस्वीर नहीं होगी.....

क्योंकि यह मार्ग शहर के कई महत्वपूर्ण हिस्सों को जोड़ता है...

ब्रह्म चौक…
बिलाई माता मंदिर…
नहर नाका…
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक…

इन इलाकों को जोड़ने वाला यह मार्ग बेहतर हुआ तो इसका असर आम नागरिकों से लेकर श्रद्धालुओं और रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों तक दिखाई दे सकता है।

बारिश आएगी तो पानी का रास्ता भी होगा… रात होगी तो रोशनी भी

इस परियोजना की खासियत यही है कि इसमें सिर्फ सड़क पर ध्यान नहीं दिया गया है..... आरसीसी नाली का प्रावधान होने से बारिश के दिनों में जल निकासी को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है..... आरसीसी डिवाइडर सड़क को व्यवस्थित स्वरूप देगा..... और स्ट्रीट लाइट पोल रात के अंधेरे में इस मार्ग को रोशन करेंगे.... यानी विकास की तस्वीर में सड़क के साथ सुविधा और खूबसूरती—दोनों का मेल दिखाई देगा।

अब शहर पूछ रहा है—कब शुरू होगा काम ?

15 करोड़ के प्राक्कलन के तकनीकी स्वीकृति के लिए भेजे जाने के बाद अब शहरवासियों की नजरें अगले कदम पर हैं..... तकनीकी स्वीकृति और आगामी औपचारिक प्रक्रियाओं के बाद निर्माण कार्य की दिशा साफ होगी....

लेकिन एक बात तय है— जिस काम की सिर्फ चर्चा हुआ करती थी, वह अब प्रक्रिया में आ चुका है..... और शायद यही वजह है धमतरी की सड़कों को लेकर उम्मीद रखने वालों के चेहरे पर आज खुशी की एक नई वजह दिखाई दे रही है।

मेयर रामू रोहरा बोले—धमतरी को सुंदर और व्यवस्थित बनाना प्राथमिकता

महापौर रामू रोहरा ने कहा धमतरी के विकास को लेकर नगर निगम पूरी गंभीरता से काम कर रहा है..... मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा की गई घोषणाओं को जमीन पर उतारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं..... उन्होंने कहा कि गौरव पथ के लिए प्राक्कलन तैयार होना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है..... सड़क के साथ यातायात व्यवस्था, जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था को भी बेहतर किया जाएगा.... धमतरी को सुंदर, व्यवस्थित और सुविधायुक्त शहर बनाना प्राथमिकता है और विकास का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा, ऐसा महापौर ने कहा....

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा और सांसद रूपकुमारी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

फिलहाल कहानी का अगला सीन बाकी है…

फाइल तकनीकी स्वीकृति तक पहुंच चुकी है… अब इंतजार उस दिन का है, जब कागज पर बनी यह लकीर जमीन पर सड़क बनकर दिखाई देगी....

धमतरी की आंखों में जो सपना कल तक दूर नजर आता था…
आज वही सपना करीब आता दिख रहा है.... 
क्योंकि कभी-कभी नामुमकिन सिर्फ इसलिए लगता है… क्योंकि उसकी शुरुआत नहीं हुई होती.... और धमतरी में इस सपने की शुरुआत हो चुकी है।



Show comments
Hide comments
Cancel