Breaking News

विधायक कांग्रेस के… मेयर भाजपा के, फिर ये कैसी तस्वीर?

 

सियासत में अक्सर एक-दूसरे पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल जब विकास के किसी काम पर एक ही सुर में नजर आएं, तो तस्वीर अपने आप खास बन जाती है..... संबलपुर में शनिवार को कुछ ऐसा ही देखने को मिला...... विधायक कांग्रेस के हैं, मेयर भाजपा के… लेकिन वर्षों पुरानी सड़क की मांग पूरी होने पर कांग्रेस के कद्दावर नेता और कई गांवों के कांग्रेसी सरपंच उसी भाजपा मेयर के सम्मान में आगे आ गए..... फूलमालाएं पहनाई गईं, आभार जताया गया और मेयर के प्रयासों की जमकर सराहना हुई..... मामला संबलपुर से छाती तक करीब 16 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए मिली 35.87 करोड़ रुपए की स्वीकृति से जुड़ा है..... सड़क की मंजूरी ने न सिर्फ ग्रामीणों को बड़ी राहत दी, बल्कि सियासी गलियारों में भी एक अलग तरह की चर्चा छेड़ दी है—आखिर ऐसा क्या हुआ कि कांग्रेस से जुड़े जनप्रतिनिधियों ने भी मेयर रामू रोहरा के प्रयासों को खुले दिल से सराहा ?

कांग्रेस के कद्दावर नेता ने किया सम्मान


इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष और कांग्रेस के प्रभावशाली नेता निशु चंद्राकर की मौजूदगी ने..... उन्होंने महापौर रामू रोहरा का सम्मान कर सड़क स्वीकृति के लिए आभार जताया और उनके प्रयासों की सराहना की..... इसके साथ ही क्षेत्र के कई गांवों के कांग्रेस समर्थित सरपंच भी मेयर के सम्मान में आगे आए..... यह तस्वीर इसलिए भी खास रही क्योंकि यहां दलगत राजनीति पीछे दिखाई दी और इलाके की वर्षों पुरानी जरूरत सबसे आगे।

जो नामुमकिन था, आपने कर दिखाया

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के बीच सड़क स्वीकृति को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया...... लंबे समय से इस सड़क की मांग की जा रही थी, लेकिन हर बार उम्मीद के बाद इंतजार ही हाथ आता था..... अब 35.87 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिलने के बाद ग्रामीणों को भरोसा है कि वर्षों पुराना सपना जल्द हकीकत बनेगा...... कार्यक्रम में मौजूद लोगों की जुबां पर यही बात रही कि जिस काम को बरसों से नामुमकिन समझा जा रहा था, उसे मेयर रामू रोहरा ने कर दिखाया।

समाजसेवी अशोक गुप्ता भी रहे साथ

कार्यक्रम में समाजसेवी अशोक कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे..... उन्होंने सड़क स्वीकृति को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए खुशी जाहिर की..... उन्होंने कहा सड़क बनने से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी...... आम लोगों की जरूरत से जुड़े ऐसे कार्य ही विकास की असली पहचान हैं।

16 किलोमीटर की सड़क… हजारों लोगों को राहत

संबलपुर से बोड़रा, बलियारा, भोथली, कंडेल, झिरिया, उड़ेना होते हुए छाती तक बनने वाली करीब 16 किलोमीटर लंबी सड़क क्षेत्र की तस्वीर बदल सकती है....... इससे किसानों को अपनी उपज के परिवहन में सुविधा मिलेगी, व्यापारिक गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी...... विद्यार्थियों, मरीजों और रोजाना आने-जाने वाले ग्रामीणों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है...... यानी यह सिर्फ 16 किलोमीटर डामर की सड़क नहीं, बल्कि गांवों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और विकास की नई राह है।

मेयर बोले—जनता की जरूरत सबसे पहले

महापौर रामू रोहरा ने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए सम्मान के लिए आभार जताया..... उन्होंने कहा जनता की मूलभूत जरूरतों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है...... उन्होंने कहा यह मार्ग हजारों लोगों की रोजमर्रा की जरूरत से जुड़ा हुआ था...... 35.87 करोड़ रुपए की स्वीकृति क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है..... मेयर ने कहा सड़क बनने के बाद गांवों के बीच संपर्क मजबूत होगा और ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी..... विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही उनका प्रयास है।

सियासत अलग… विकास पर भरोसा एक!

संबलपुर की यह तस्वीर अब चर्चा में है..... विधायक कांग्रेस के, मेयर भाजपा के… लेकिन सड़क के सवाल पर कांग्रेसी नेता और सरपंच भी मेयर के साथ खड़े नजर आए..... सियासी समीकरण चाहे जो हों, लेकिन ग्रामीणों के लिए सड़क की मंजूरी सबसे बड़ी खबर है.... और इस पूरे घटनाक्रम का सबसे खूबसूरत संदेश भी शायद यही है - राजनीति में रास्ते अलग हो सकते हैं, लेकिन विकास की मंजिल एक हो तो सम्मान के लिए हाथ खुद आगे बढ़ जाते हैं..... अब ग्रामीणों को इंतजार है उस दिन का, जब 35.87 करोड़ की स्वीकृति जमीन पर उतरकर 16 किलोमीटर लंबी सड़क का रूप लेगी और संबलपुर से छाती तक का सफर आसान होगा।



Show comments
Hide comments
Cancel