Breaking News

SURTAAL 2.0 ने दिखाया हुनर का ऐसा जलवा, जहां उम्र नहीं बनी दीवार... 38 साल पुरानी एक कहानी ने भी छू लिया दिल

 

कुछ मंच सिर्फ कार्यक्रम नहीं होते... वे ख्वाबों को आवाज देते हैं, हुनर को पहचान देते हैं और उन चेहरों पर उम्मीद की रोशनी जगा देते हैं, जिन्हें बस एक मौके का इंतजार होता है...... धमतरी में रविवार को कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने मिला, जब रोटरी क्लब धमतरी का SURTAAL 2.0 – Solo Singing & Solo Dancing अपनी रंगीन रोशनी, सुरों की मिठास, थिरकते कदमों और तालियों की गूंज के बीच यादगार बन गया........ Fit Life Gym में सजे इस मंच पर जिले के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे करीब 600 प्रतिभागियों ने अपने हुनर का ऐसा मुज़ाहिरा किया कि हर तरफ सिर्फ प्रतिभा, जोश और जुनून नजर आया..... किसी के सुरों ने दिल छू लिया तो किसी के कदमों ने मंच पर ऐसी रफ्तार पकड़ी कि देखने वाले वाह-वाह कर उठे...... बच्चों से लेकर युवाओं तक और 40 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागियों ने भी पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया..... खास बात यह रही कि यहां उम्र मायने नहीं रखती थी... मायने रखता था सिर्फ हुनर और उसे दुनिया के सामने रखने का हौसला....

लेकिन इस चमकते मंच पर एक कहानी ऐसी भी थी, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया...

38 साल पहले...

जब रोटरी क्लब धमतरी ने पोलियो सर्जिकल कैंप आयोजित किया था, तब उस कैंप में ऑपरेशन से लाभान्वित हुईं ममता खालसा ने वर्षों बाद उसी रोटरी परिवार के मंच पर अपनी आवाज़ से लोगों का दिल जीत लिया...... कभी जिस पहल ने जिंदगी को नई राह दी थी, उसी पहल से जुड़े मंच पर ममता खालसा का सिंगिंग में प्रस्तुति देना अपने आप में एक भावुक और प्रेरणादायक पल बन गया..... यह सिर्फ एक प्रस्तुति नहीं थी... यह वक्त के उस सफर की खूबसूरत तस्वीर थी, जहां एक मदद कभी-कभी दशकों बाद उम्मीद बनकर वापस लौटती है

प्रतिभा की कमी नहीं, बस मंच की जरूरत है

रोटरी क्लब धमतरी के अध्यक्ष रोटेरियन सतेन्द्र शर्मा ने कहा धमतरी जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ इतनी है कि इन हुनरमंदों को सही मंच और उचित अवसर मिले.... उन्होंने कहा SURTAAL 2.0 का मकसद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना, उन्हें प्रोत्साहित करना और बड़े मंच तक पहुंचने का रास्ता तैयार करना है..... कार्यक्रम की सफलता में रोटेरियन पल्लवी जायसवाल, पिहू जायसवाल, ऋतु लुनावत, ऋषि लुनावत, पिंकी खंडेलवाल, सचिन खंडेलवाल, बीजल मेहता, दीपेश मेहता, विजय गोयल, मनीष मित्तल, दुष्यन्त किरी, दिव्या किरी, अजय गोयल, पायल गोयल, सलिल श्रीवास्तव, सुधा शर्मा, जतिन लोहाना, पूर्वी लोहाना, अनुराग महावर, सलज अग्रवाल, नंदन जोशी, आशीष, अजीत खंडेलवाल, अभिषेक गर्ग, संदीप ध्रुव, श्रुति वासानी, अभिषेक गोयल, लक्ष्य शर्मा, अनुभव मित्तल एवं विभोर मेहता सहित अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा..... रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने कार्यक्रम में मौजूद रहकर प्रतिभागियों की हौसला-अफजाई की...... वहीं इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष मीनू अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया

Fit Life Gym की टीम ने संभाली कमान

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और संचालन में Fit Life Gym की टीम से अभिषेक रायचुरा, आकाश शर्मा, अविनाश बघेल, हर्ष, हंस एवं अंकित सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया..... रोटरी क्लब की सचिव रोटेरियन जाग्रति दोशी सहित क्लब पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी आयोजन को कामयाब बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई

एक मंच... हजारों सपने... और एक नई उम्मीद

SURTAAL 2.0 की कामयाबी पर अध्यक्ष रोटेरियन सतेन्द्र शर्मा ने सभी प्रोग्राम डायरेक्टर्स, रोटेरियन्स, क्लब सदस्यों, प्रतिभागियों, अभिभावकों, अतिथियों और सहयोगी टीम का शुक्रिया अदा किया..... उन्होंने कहा यह कामयाबी किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और टीम भावना का नतीजा है..... रोटरी क्लब ने उम्मीद जताई कि SURTAAL का यह सफर आने वाले वक्त में और बड़े मुकाम तक पहुंचेगा, जहां धमतरी जिले की और भी प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने का मौका मिलेगा और यहां के हुनरमंद कलाकार राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान कायम कर सकेंगे।

क्योंकि कहानी अभी खत्म नहीं हुई है... यह तो सिर्फ शुरुआत है

एक मंच रोटरी क्लब का...
एक हुनर आपका...
और मंज़िल—पहचान की।

मंच हमारा... प्रतिभा आपकी

SURTAAL 2.0 — धमतरी के हुनर को मिला नया आसमान



Show comments
Hide comments
Cancel