Breaking News

गंगरेल बांध बना रहस्य का दरिया! युवक गहरे पानी में समाया… अब तक नहीं मिला सुराग

सुबह-सुबह हँसते हुए निकला था घर से… शाम होते-होते उसकी तलाश में झांक रही हैं गंगरेल की लहरें।

कपड़े किनारे… और पानी की गहराई में एक अनकहा राज़!


धमतरी के गंगरेल बांध पर उस वक़्त सन्नाटा छा गया… जब एक मुस्कुराता चेहरा अचानक गहराई के सन्नाटे में गुम हो गया।

हेमंत चंद्रवंशी, जो कवर्धा जिले का रहने वाला था, अपने दोस्त के साथ घूमने आया था… लेकिन अब वो सिर्फ़ एक नाम बन गया है, जिसकी तलाश में गोताखोरों की सांसे भी थम रही हैं।

रात होटल में आराम किया, सुबह सूरज के साथ गंगरेल पहुंचे। हेमंत ने अपने दोस्त को ब्रश और पेस्ट लेने भेजा… और खुद धीरे-धीरे बांध के किनारे जाकर अपने कपड़े उतार दिए

कपड़े वहीं रह गए... और हेमंत गहराई में चला गया — फिर कभी लौटकर न आया।

अब सवाल ये है —
क्या वो तैरने गया था… या किसी और सोच के साथ पानी में उतरा?
क्या किसी ने उसे बुलाया...? या बांध ने खुद उसे निगल लिया?

पुलिस और रेस्क्यू टीम लगातार अंधेरे पानी में जवाब ढूंढ़ रही है।
गोताखोरों की मशक्कत जारी है... लेकिन हर बार हाथ लगती है सिर्फ़ खामोशी और ठंडी लहरें।

गंगरेल का पानी अब रहस्य से भरा है… और हेमंत की कहानी बनती जा रही है एक गुमनाम फाइल।



रहस्य अभी बरकरार है।
एक्सक्लूजीव खबरें की टीम इस मामले पर नज़र बनाए हुए है।
क्या कल हेमंत वापस आएगा...? या उसका इंतज़ार हमेशा अधूरा रहेगा?

जानिए अगली अपडेट में... इसी चैनल पर।



Show comments
Hide comments
Cancel