धमतरी आगमन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel द्वारा प्रदेश की Vishnu Deo Sai सरकार को “अफीमची सरकार” कहे जाने पर सियासत तेज हो गई है...... इस बयान पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सीएम से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है.... चेतन हिन्दूजा ने कहा कि अपने पांच साल के कार्यकाल में भूपेश बघेल की सरकार ने प्रदेश को नशे की गर्त में धकेल दिया था..... उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय शराब को सिर्फ कमाई का जरिया बना दिया गया था और शराब घोटाले के गंभीर आरोप भी लगे.... उन्होंने यह भी कहा कि शराब घोटाले के मामले में पूर्व सीएम के पुत्र को जेल भी जाना पड़ा, जिससे उस दौर की व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए थे।
हिन्दूजा ने आगे आरोप लगाया कि बघेल सरकार के समय महादेव सट्टा जैसे गैरकानूनी कामों को संरक्षण मिला, जिससे प्रदेश के युवाओं को जुए और सट्टे के दलदल में धकेला गया.... उन्होंने कहा कि अफीमची सरकार जैसे शब्दों का इस्तेमाल राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है और इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री को तुरंत माफी मांगनी चाहिए.... हिन्दूजा के मुताबिक साय सरकार के कार्यकाल में अफीम की खेती, अवैध प्लाटिंग और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिसे विपक्ष पचा नहीं पा रहा है..... उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल में घोटालों की बजाय जनता के हित में काम किया होता, तो आज उन्हें विपक्ष में बैठने की नौबत नहीं आती..... अंत में उन्होंने कहा कि राजनीति में बयान देते समय शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए और सुशासन की सरकार को अफीमची सरकार कहना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।





