Breaking News

बाढ़ में बहा जाम… महानदी में बोतलें, पुल पर मची पकड़ने की होड़


धमतरी में महानदी की बाढ़ ने इस बार ऐसी तस्वीर दिखाई है, जो हैरान भी करती है और खतरे के बीच हल्की हास्यास्पद भी नजर आती है..... नारी स्थित शराब दुकान बाढ़ के पानी में डूब गई और दुकान में रखी शराब की बोतलें तेज बहाव के साथ महानदी में बहने लगीं..... फिर क्या था, जैसे ही पानी में शराब की बोतलें बहने की खबर आसपास के गांवों तक पहुंची, पुल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी..... कोई खाली हाथ पहुंचा तो कोई कैरेट, रस्सी और मछली पकड़ने वाला फंदा लेकर.....

देखते ही देखते पुल पर शराब की बोतलें पकड़ने के लिए बाकायदा देशी जुगाड़ लगा दिया गया..... बताया जा रहा है एक दिन पहले ही आबकारी विभाग की ओर से दुकान में शराब की बड़ी खेप पहुंचाई गई थी..... लेकिन महानदी में आए उफान ने पूरा हिसाब ही पलट दिया..... दुकान पानी में डूबी और शराब की बोतलें काउंटर से बिकने के बजाय नदी की धार में बहती नजर आने लगीं.....

 इसके बाद पुल पर मानो ‘ऑपरेशन बोतल’ शुरू हो गया..... कोई रस्सी से कैरेट नीचे उतारता दिखाई दिया तो कोई मछली पकड़ने वाले फंदे से बहती बोतल को रोकने की कोशिश करता रहा..... मछली फंसे या न फंसे, लेकिन शराब की कोई बोतल हाथ लग जाए—कुछ ऐसा ही नजारा पुल पर दिखाई दिया..... देखते ही देखते पुल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई..... एक तरफ नीचे महानदी का खतरनाक और तेज बहाव था, दूसरी तरफ लोगों की निगाहें पानी के साथ बहकर आ रही बोतलों पर टिकी थीं..... तस्वीर जितनी अजीब और हास्यास्पद नजर आई, उतनी ही संजीदा और खतरनाक भी है..... क्योंकि तेज बहाव के बीच शराब की बोतल पकड़ने की यह होड़ जरा-सी चूक में किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है..... वहीं शराब दुकान के बाढ़ में डूबने और बड़ी मात्रा में शराब बह जाने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है..... हालांकि दुकान में कितनी शराब मौजूद थी, कितनी सुरक्षित बची और कितनी महानदी की धार अपने साथ बहा ले गई, इसका सही आंकड़ा विभागीय आकलन के बाद ही साफ हो सकेगा..... फिलहाल महानदी का उफान एक तरफ बाढ़ का खौफ दिखा रहा है, तो दूसरी तरफ बहती शराब ने पुल पर अलग ही तमाशा खड़ा कर दिया है..... नीचे नदी में उफान, पानी में बहती बोतलें, ऊपर पुल पर भीड़ और हाथों में कैरेट व मछली पकड़ने के फंदे..... लेकिन इस पूरी तस्वीर के बीच सबसे जरूरी बात यही है—बोतल फिर मिल सकती है, जिंदगी नहीं।



Show comments
Hide comments
Cancel