Breaking News

आसमान से आफत की बारिश… इधर गंगरेल के 10 गेट खुले!

 

धमतरी में बारिश अब सिर्फ बरस नहीं रही… लगातार गिरती बूंदों के साथ नदियों और बांधों में पानी का दबाव भी तेजी से बढ़ रहा है..... बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के असर से धमतरी सहित प्रदेश के बड़े हिस्से में बारिश पूरे शबाब पर है… कहीं रुक-रुककर तो कहीं लगातार तेज बारिश ने मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदल दिया है..... और इसी बीच गंगरेल बांध से बड़ी और सतर्क करने वाली तस्वीर सामने आई है.....

कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश के चलते करीब 65 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड बांध में पहुंच रहा है..... पानी की बढ़ती आवक को देखते हुए गंगरेल बांध के 10 गेट खोल दिए गए हैं, जिनसे करीब 55 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा जा रहा है..... यानि एक तरफ आसमान से लगातार बरसता पानी… दूसरी तरफ गंगरेल में हजारों क्यूसेक की तेज आवक… और अब खुले गेटों से महानदी की तरफ बढ़ता भारी जलप्रवाह...... ऐसे में नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए आने वाला वक्त बेहद सतर्क रहने का है..... 

हालात को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है..... मुनादी और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को लगातार खबरदार किया जा रहा है नदी किनारे बिल्कुल न जाएं, तेज बहाव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखें और बच्चों व मवेशियों को भी नदी के करीब न जाने दें...... फिलहाल निगाहें आसमान, कैचमेंट एरिया और गंगरेल के जलस्तर पर टिकी हुई हैं… क्योंकि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो पानी की आवक और नदी के बहाव की तस्वीर बदल सकती है..... इसलिए खूबसूरत बारिश को देखने की उत्सुकता कहीं खतरे के करीब न ले जाए… नदी से दूरी और प्रशासन की हिदायतों पर अमल ही इस वक्त सबसे जरूरी एहतियात है___ आसमान बरस रहा… गंगरेल के गेट खुले हैं… महानदी का बहाव बढ़ रहा—अब नदी किनारे रोमांच नहीं, सिर्फ एहतियात!



Show comments
Hide comments
Cancel