Breaking News

गंगरेल का महाअलर्ट! 14 के 14 गेट खुले… महानदी में छोड़ा जा रहा ढाई लाख क्यूसेक पानी!


धमतरी में बारिश के बीच अब गंगरेल की तस्वीर तेजी से बदल गई है… पानी की आवक ने अचानक रफ्तार पकड़ी और हालात ऐसे बने कि बांध के एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 14 गेट खोलने पड़े हैं! गंगरेल में करीब 2 लाख क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड पहुंचने की जानकारी है, जबकि बांध से करीब 2 लाख 50 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा जा रहा है।

यानी आसमान से लगातार बारिश… कैचमेंट से लाखों क्यूसेक पानी की आवक… और सामने गंगरेल के 14 के 14 गेट खुले!

भारी मात्रा में छोड़ा जा रहा पानी महानदी की तरफ बढ़ रहा है, ऐसे में नदी के जलस्तर और तेज बहाव को लेकर बेहद सतर्क रहने की जरूरत है..... बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के असर से धमतरी सहित आसपास के इलाकों में बारिश का दौर जारी है..... कहीं रुक-रुककर तो कहीं तेज बारिश हो रही है..... कैचमेंट क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश ने गंगरेल में पानी की आवक को तेजी से बढ़ाया है..... हालात को देखते हुए नदी किनारे रहने वाले लोगों को खास एहतियात बरतने की जरूरत है...... नदी के करीब न जाएं, तेज बहाव को पार करने की कोशिश न करें और बच्चों व मवेशियों को भी सुरक्षित दूरी पर रखें..... अब निगाहें बारिश, कैचमेंट और गंगरेल के जलस्तर पर हैं… क्योंकि पानी की आवक इसी रफ्तार से बनी रही तो आगे हालात फिर तेजी से बदल सकते हैं.....

गंगरेल के 14 गेट खुले… ढाई लाख क्यूसेक पानी बाहर—महानदी किनारे अब रोमांच नहीं, सिर्फ सावधानी!



Show comments
Hide comments
Cancel