Breaking News

73 करोड़ की सौगात से बदलेगी धमतरी और पूरे जिले की तस्वीर... अम्बेडकर चौक से गंगरेल तक विकास का नया अध्याय, कलेक्टर अविनाश मिश्रा की दूरदर्शी सोच से रफ्तार पकड़ रहा "नया धमतरी"

 


धमतरी अब सिर्फ बदल नहीं रहा, बल्कि विकास की एक नई दास्तान लिख रहा है.... वर्षों तक जिन मांगों और जरूरतों को फाइलों में दबाकर छोड़ दिया गया, वे अब जमीन पर उतरती दिखाई दे रही हैं.... जिले के विकास को नई दिशा देने और हर क्षेत्र तक सुविधाओं की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रशासन जिस गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है, उसकी झलक अब हर तरफ दिखाई देने लगी है..... इस परिवर्तन के केंद्र में हैं कलेक्टर अविनाश मिश्रा, जो धमतरी ही नहीं बल्कि पूरे जिले के लिए विकास का नया अध्याय लिखने में पूरी लगन और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं।

                               "नया धमतरी"

शहरवासियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है..... लगभग 73 करोड़ रुपये की लागत से अम्बेडकर चौक से रुद्री चौक तक फोरलेन सड़क तथा रुद्री से गंगरेल तक टू-लेन सड़क निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना पर तेजी से काम आगे बढ़ रहा है..... यह परियोजना केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि धमतरी और पूरे जिले के भविष्य को नई मजबूती देने वाली पहल मानी जा रही है.... कलेक्टर अविनाश मिश्रा की कार्यशैली की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे विकास को केवल कागजों तक सीमित नहीं रहने देना चाहते..... उनकी कोशिश है कि जिले के हर नागरिक को बेहतर सड़क, बेहतर यातायात, बेहतर सुविधाएं और बेहतर अवसर मिलें..... यही वजह है कि जिले में कई महत्वपूर्ण योजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं और लोगों को उसका प्रत्यक्ष लाभ भी मिलने लगा है..... यह सिर्फ सड़क नहीं, बल्कि विकास का राजमार्ग है.... अम्बेडकर चौक से गंगरेल तक बनने वाला यह मार्ग शहर की यातायात व्यवस्था को नई पहचान देगा...... इससे व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे...... गंगरेल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल तक बेहतर कनेक्टिविटी बनने से पूरे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी नई ऊर्जा मिलेगी..... आज धमतरी के लोगों के बीच एक नई उम्मीद दिखाई दे रही है..... विकास की जो रफ्तार आज नजर आ रही है, उसने लोगों के दिलों में भरोसा जगाया है कि अब धमतरी और पूरा जिला पीछे नहीं रहेगा। वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अब योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं और जिले के भविष्य को नई दिशा मिल रही है..... कलेक्टर अविनाश मिश्रा के नेतृत्व में प्रशासन विकास, पारदर्शिता और जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ रहा है...... बेहतर सड़कें, आधुनिक सुविधाएं, मजबूत आधारभूत ढांचा और दूरगामी सोच आज धमतरी जिले को नई पहचान दिलाने की दिशा में काम कर रहे हैं.... फोटो और वीडियो में दिखाई दे रही तस्वीरें केवल प्रस्तावित परियोजनाओं की झलक नहीं हैं, बल्कि उस सपने का प्रतिबिंब हैं जिसे प्रशासन और जिले की जनता मिलकर साकार करने की ओर बढ़ रही है..... यह "नया धमतरी" केवल शहर का सपना नहीं, बल्कि पूरे जिले की तरक्की, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है.... धमतरी बदल रहा है... पूरा जिला आगे बढ़ रहा है... और विकास की यह कहानी आने वाले वर्षों में नई मिसाल बनने जा रही है।



Show comments
Hide comments
Cancel