Breaking News

73 करोड़ की सौगात से बदलेगी धमतरी की तस्वीर... अम्बेडकर चौक से गंगरेल तक विकास का नया अध्याय, मेयर रोहरा के नेतृत्व में आकार ले रहा नया धमतरी


धमतरी अब सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि बदलते सपनों और नई उम्मीदों की पहचान बनता जा रहा है..... वर्षों तक जिन विकास कार्यों की मांग लोगों के दिलों में दबी रही, वे अब हकीकत का रूप लेने लगी हैं...... धमतरी के इतिहास में विकास की एक नई इबारत लिखी जा रही है और इस इबारत के केंद्र में हैं मेयर रामू रोहरा, जिनके नेतृत्व में शहर को लगातार बड़ी-बड़ी सौगातें मिल रही हैं...... शहरवासियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है....... लगभग 73 करोड़ रुपये की लागत से अम्बेडकर चौक से रुद्री चौक तक फोरलेन सड़क तथा रुद्री से गंगरेल तक टू-लेन सड़क निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना पर तेजी से काम आगे बढ़ रहा है....... मेयर रामू रोहरा ने जल्द स्वीकृति मिलने का भरोसा जताया है, जिसके बाद धमतरी के विकास को नई रफ्तार मिलेगी...... 

                     आने वाले नए धमतरी की झलक

यह सिर्फ सड़क निर्माण की योजना नहीं, बल्कि धमतरी के बेहतर भविष्य की मजबूत बुनियाद है....… आने वाले वर्षों में यह मार्ग शहर की यातायात व्यवस्था को आसान बनाएगा, व्यापारिक गतिविधियों को गति देगा और पर्यटन को नई उड़ान देगा...... गंगरेल तक बेहतर सड़क संपर्क बनने से पूरे क्षेत्र के विकास के नए द्वार खुलेंगे...... आज शहर के लोग भी बदलाव को महसूस कर रहे हैं..... वर्षों से जिन मांगों और जरूरतों को अनदेखा किया जाता रहा, वे अब धरातल पर उतरती दिखाई दे रही हैं..... विकास की जो रफ्तार आज नजर आ रही है, उसने आम नागरिकों के दिलों में नई उम्मीद, नया भरोसा और बेहतर कल का यकीन पैदा किया है...... मेयर रामू रोहरा के नेतृत्व में धमतरी को मिली ये सौगातें केवल निर्माण कार्य नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुविधाओं, अवसरों और आधुनिक बुनियादी ढांचे की नींव हैं..... शहर के विकास को लेकर जिस गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य हो रहे हैं, उसकी चर्चा अब हर वर्ग में सुनाई दे रही है..... फोटो और वीडियो में दिखाई दे रही यह तस्वीर आने वाले नए धमतरी की झलक है...... एक ऐसा धमतरी, जहां चौड़ी सड़कें होंगी, बेहतर यातायात होगा, पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और विकास की रफ्तार हर नागरिक के जीवन को आसान बनाएगी..... आज धमतरी बदल रहा है... और इस बदलाव के साथ लोगों की उम्मीदें भी नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।



Show comments
Hide comments
Cancel