एक ओर नगर निगम शहर के विकास कार्यों को तेज़ गति से आगे बढ़ाने, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने और पट्टा वितरण की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने में जुटा हुआ है, वहीं दूसरी ओर इन्हीं मुद्दों को लेकर मंगलवार को शहर की सियासत गरमा गई....... शहर में विकास और जनसुविधाओं को लेकर बहस उस समय और तेज़ हो गई, जब कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने घड़ी चौक से नगर निगम कार्यालय तक रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया..... नगर निगम कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए....… प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के कई हितग्राहियों को पहली किस्त मिलने के बाद दूसरी और तीसरी किस्त जारी नहीं की गई, जिससे गरीब परिवारों के मकान अधूरे पड़े हैं..... साथ ही पट्टा विहीन परिवारों को शीघ्र पट्टा देने की मांग उठाई गई...... कांग्रेस ने जर्जर अटल आवासों के जीर्णोद्धार, बेहतर पेयजल व्यवस्था, खराब सड़कों की मरम्मत, सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट, नालियों की सफाई, जलभराव की समस्या का समाधान, नियमित सफाई एवं कचरा उठाने की व्यवस्था, बनवारी टैक्स वसूली बंद करने तथा पार्क, तालाब और सार्वजनिक स्थलों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा..... वहीं महापौर रामू रोहरा ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार और तथ्यों से परे बताया...... उन्होंने कहा नगर निगम पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहा है तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार राशि स्वीकृत की जा रही है..... उन्होंने बताया पट्टा वितरण को लेकर लगभग 3 दिन पहले से ही डोर-टू-डोर सर्वे शुरू कराया जा चुका है, ताकि पात्र परिवारों को नियमानुसार पट्टा उपलब्ध कराया जा सके..... महापौर ने कहा उनकी प्राथमिकता राजनीति नहीं, बल्कि शहर का विकास और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है...... सड़क, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और जनकल्याण से जुड़े कार्य लगातार किए जा रहे हैं तथा आने वाले समय में विकास कार्यों की गति और तेज़ होगी...... उन्होंने विश्वास जताया कि किसी भी पात्र हितग्राही के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और हर पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाएगा।
Home
› **विकास की रफ़्तार रोकने की कोशिश या जनता की आवाज़? पीएम आवास, पट्टा और शहर की सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, महापौर रामू रोहरा बोले— हर पात्र को मिलेगा उसका हक़
Show comments
Hide comments
Cancel
Subscribe to:
Post Comments (Atom)





