छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में जिस बड़े फेरबदल की आहट दो दिन पहले सामने आई थी, वह अब हकीकत बन चुकी है। 20 जुलाई 2026 को गृह विभाग ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी.... इसके साथ ही विश्वसनीय सूत्रों के आधार पर दी गई जानकारी सही साबित हुई और पुलिस महकमे में लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर आधिकारिक मुहर लग गई...... गौरतलब है कि दो दिन पहले ही विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से बड़े पुलिसीय फेरबदल की संभावना जताई गई थी..... अब गृह विभाग के आदेश जारी होने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक बदलाव की तैयारी पहले से चल रही थी.... तबादला सूची जारी होते ही पुलिस महकमे में नई पदस्थापनाओं और नई जिम्मेदारियों को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं..... गृह विभाग के इस फैसले को पुलिस प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है.... अब सभी की नजर इस बात पर है कि नए पदस्थापित अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियां कब संभालते हैं और इससे पुलिस व्यवस्था में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।
















