Breaking News

धमतरी में दिखी संगठन की गर्मजोशी, महेंद्र पंडित की आत्मीय मेज़बानी ने जीता मंत्री का दिल

 



राजनीति केवल पद और जिम्मेदारियों का नाम नहीं, बल्कि रिश्तों, सम्मान और संगठन के प्रति समर्पण की भी पहचान होती है..... जब अनुभवी नेतृत्व अपने अपनत्व, सादगी और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार से हर दिल में जगह बना ले, तो वह व्यक्तित्व संगठन की सबसे बड़ी ताकत बन जाता है..... भाजपा के ऊर्जावान वरिष्ठ नेता महेंद्र पंडित ने एक बार फिर अपनी सौम्यता, संगठन के प्रति निष्ठा और शानदार मेज़बानी का परिचय देते हुए धमतरी प्रवास पर पहुंचे प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री का पूरे सम्मान और आत्मीयता के साथ स्वागत किया..... धमतरी प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र पंडित ने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ शासन के वन, जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप का गर्मजोशी और आत्मीयता से स्वागत किया..... इस अवसर पर माहौल पूरी तरह संगठनात्मक ऊर्जा और अपनत्व से सराबोर नजर आया..... स्वागत के बाद मंत्री केदार कश्यप ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से समकालीन विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया..... वही इस दौरान विकास, जनसेवा, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों को लेकर भी सार्थक विचार-विमर्श हुआ.... कार्यकर्ताओं ने मंत्री के अनुभवों से प्रेरणा ली, वहीं महेंद्र पंडित की सक्रियता, सहज व्यवहार और संगठन के प्रति समर्पण की सभी ने सराहना की..... यह मुलाकात केवल औपचारिक स्वागत तक सीमित नहीं रही, बल्कि आपसी विश्वास, सम्मान और संगठनात्मक एकजुटता का सशक्त संदेश भी दे गई...… धमतरी में भाजपा परिवार की यही आत्मीयता और समर्पण कार्यकर्ताओं के उत्साह को नई ऊर्जा देने का काम करता दिखाई दिया।



Show comments
Hide comments
Cancel