Breaking News

धमतरी BREAKING : एक वायरल वीडियो... एक बड़ा सियासी विवाद और अब अदालत की चौखट पर अजय चंद्राकर


तारीख थी 15 अगस्त... मौका था आज़ादी के जश्न का... लेकिन सोशल मीडिया पर अचानक सामने आए एक वीडियो ने सियासी गलियारों में ऐसी हलचल मचाई कि उसकी गूंज अब अदालत की चौखट तक पहुंच गई है....

एक वीडियो... कुछ तस्वीरें... सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते दावे... और फिर शुरू हुआ सियासी आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला.... लेकिन कहानी में असली मोड़ अभी बाकी था... जिस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठे, उसे लेकर कुरूद विधायक अजय चंद्राकर अब कानूनी लड़ाई के मैदान में उतर गए हैं.... मंगलवार को चंद्राकर धमतरी जिला एवं सत्र न्यायालय पहुंचे और कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत तथा नेहा सिंह राठौर के खिलाफ मानहानि का दावा पेश किया..... मामले की जड़ में वही वीडियो है, जिसे स्वतंत्रता दिवस के मौके से जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का आरोप है..... चंद्राकर पक्ष का कहना है वीडियो स्वतंत्रता दिवस का नहीं, बल्कि इससे पहले आयोजित भाजपा प्रशिक्षण कार्यक्रम का था, जिसे कथित तौर पर गलत संदर्भ के साथ सोशल मीडिया पर पेश किया गया...

और यहीं से मामला सिर्फ एक वायरल पोस्ट का नहीं रहा...

चंद्राकर का आरोप है वीडियो को भ्रामक तरीके से पेश किए जाने से उनकी छवि धूमिल हुई, प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची और लोगों के बीच उनके बारे में गलत संदेश गया.... अब इसी कथित नुकसान का हिसाब अदालत में मांगा गया है.... यानि जो कहानी मोबाइल की स्क्रीन से शुरू हुई... वह अब कोर्ट की फाइलों तक पहुंच चुकी है.... पहले वीडियो वायरल हुआ... फिर सियासी पारा चढ़ा... आरोप लगे... मामला पुलिस तक पहुंचा... और अब अदालत में मानहानि की लड़ाई का नया अध्याय खुल गया है.....

....अब सवाल यह नहीं कि वीडियो कितना वायरल हुआ... बड़ा सवाल यह है अदालत में इस वीडियो की कहानी क्या मोड़ लेती है ? चंद्राकर के दावे पर आगे क्या कानूनी कार्रवाई होती है ? और सुप्रिया श्रीनेत तथा नेहा सिंह राठौर की तरफ से इस मामले में क्या जवाब सामने आता है ? सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग अब कानून की चौखट पर है... और इस सियासी कहानी का अगला सीन अदालत से सामने आएगा।



Show comments
Hide comments
Cancel