छत्तीसगढ़ की मिट्टी में मेहनत की खुशबू है, खेतों में अन्नदाता का पसीना है और हर फसल के पीछे एक किसान परिवार के सुनहरे कल की उम्मीद छिपी है..... लेकिन जब इसी अन्नदाता के हक़ और उसकी खुशहाली को लेकर सियासत का शोर उठने लगे, तो राजनीतिक जवाब भी उतने ही तीखे हो जाते हैं.... धान खरीदी और आदान सहायता राशि को लेकर कांग्रेस के आरोपों के बीच अब भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष और युवा नेता चेतन हिन्दूजा ने जोरदार पलटवार करते हुए कांग्रेस को किसानों के नाम पर भ्रम की राजनीति बंद करने की नसीहत दी है.... उन्होंने कहा जिस किसान के पसीने से छत्तीसगढ़ की धरती सोना उगलती है, उसकी मेहनत का सम्मान करना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है, जबकि कांग्रेस किसानों की भावनाओं को सियासी हथियार बनाने में जुटी है.... हिन्दूजा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए दावा किया कि अब पात्र किसान यदि प्रति एकड़ निर्धारित 21 क्विंटल के मुकाबले महज एक क्विंटल धान भी बेचता है, तब भी उसे सत्यापित रकबे के आधार पर पूरे 13 हजार 839 रुपए प्रति एकड़ की आदान सहायता मिलेगी..... उन्होंने कहा यह महज आर्थिक मदद नहीं, बल्कि किसान के संघर्ष, उसके स्वाभिमान और उसकी उम्मीदों के प्रति सरकार के सम्मान का प्रतीक है।
फसल कम हो सकती है, लेकिन किसान का हक़ नहीं - हिन्दूजा
चेतन हिन्दूजा ने कहा खेती केवल उपज का हिसाब नहीं, बल्कि मेहनत, मौसम और उम्मीदों के बीच चलने वाला संघर्ष है.... कभी बारिश की बेरुखी तो कभी प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण किसान को अपेक्षित उत्पादन नहीं मिल पाता..... ऐसे में कम धान बेचने वाले किसानों को भी पूरी सहायता देने का निर्णय सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाता है..... उन्होंने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साबित किया है सरकार की नजर केवल धान की बोरियों पर नहीं, बल्कि उन हाथों पर भी है, जो दिन-रात खेतों में मेहनत करते हैं..... इस व्यवस्था से छोटे, सीमांत और कम उत्पादन वाले किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
कांग्रेस को किसानों की चिंता नहीं, सियासत की फिक्र हिन्दूजा
कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए हिन्दूजा ने कहा जिनके शासनकाल में किसानों को अपनी राशि के लिए किस्तों का इंतजार करना पड़ा, वे आज किसानों के सबसे बड़े हमदर्द बनने का दावा कर रहे हैं..... उन्होंने आरोप लगाया कांग्रेस के पास अब कोई ठोस जनहितैषी मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए किसानों के बीच गलतफहमी पैदा कर राजनीतिक जमीन तलाशने की कोशिश की जा रही है..... उन्होंने कहा किसान कोई सियासी मोहरा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की आत्मा है.... उसकी मजबूरी पर राजनीति और उसके अधिकारों पर भ्रम फैलाना बंद होना चाहिए.... कांग्रेस को समझना होगा अन्नदाता को भाषण नहीं, भरोसा चाहिए और भाजपा सरकार इसी भरोसे को मजबूत करने का काम कर रही है।
धान का कटोरा अब खुशहाली की नई इबारत लिखेगा
हिन्दूजा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार किसानों की समृद्धि को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है.... छत्तीसगढ़ की पहचान धान के कटोरे के रूप में है और इस पहचान को नई ताकत देना सरकार का संकल्प है..... उन्होंने दावा किया सरकार के नए फैसले से प्रदेश के किसान परिवारों में राहत और उत्साह का माहौल है..... विशेषकर उन किसानों के लिए यह निर्णय महत्वपूर्ण है, जिन्हें विपरीत परिस्थितियों में कम उत्पादन का सामना करना पड़ता है।
अन्नदाता का सम्मान ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की पहचान
भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा ने कांग्रेस को सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने की नसीहत देते हुए कहा किसानों के हित में लिए गए फैसलों पर बेवजह सवाल खड़े करने के बजाय उनकी खुशहाली में सहभागी बनना चाहिए.... उन्होंने कहा खेतों में बहने वाला पसीना किसी पार्टी का नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के भविष्य का आधार है.... किसान खुशहाल होगा तो गांव मजबूत होंगे, गांव मजबूत होंगे तो प्रदेश समृद्ध होगा..... हिन्दूजा ने विश्वास जताया.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों के हितों की रक्षा और उनके आर्थिक सशक्तीकरण का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा...... उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे जितना भ्रम फैलाने का प्रयास करे, अन्नदाता के सम्मान और खुशहाली के लिए भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता अडिग रहेगी।





