सियासत में कुछ तस्वीरें खामोश रहकर भी बहुत कुछ बयां कर जाती हैं..... धर्मजयगढ़ में भाजपा की दिग्गज राष्ट्रीय नेत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी स्मृति ईरानी और धमतरी के महापौर व बिलासपुर संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा के बीच हुई खास मुलाक़ात की तस्वीरें भी कुछ ऐसी ही कहानी कह रही हैं...... हेलीकॉप्टर से पहुंचीं स्मृति ईरानी के साथ रामू रोहरा का सहज संवाद, आत्मविश्वास और बातचीत का अंदाज़ राजनीतिक गलियारों में खास चर्चा का विषय बन गया है...... दरअसल, 15 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का जायजा लेने स्मृति ईरानी धर्मजयगढ़ पहुंची थीं। इस दौरान रामू रोहरा के साथ उनकी खास बातचीत हुई..... तस्वीरों में दोनों नेताओं के बीच सहजता और आपसी सम्मान की झलक दिखाई दी...... राष्ट्रीय स्तर की प्रभावशाली नेत्री के साथ रोहरा का बेझिझक संवाद उनके परिपक्व होते राजनीतिक व्यक्तित्व को भी रेखांकित करता है..... धमतरी की नगर सरकार से लेकर बिलासपुर संभाग की संगठनात्मक जिम्मेदारी तक रामू रोहरा का बढ़ता दायरा उनकी सियासी सक्रियता की कहानी कहता है..... स्थानीय राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाले रोहरा अब संभागीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं...... स्मृति ईरानी जैसी वरिष्ठ नेत्री के साथ उनकी यह आत्मीय मुलाकात समर्थकों के लिए फख्र का लम्हा हो सकती है..... सियासत में रिश्तों की गहराई का पैमाना महज़ तस्वीरें नहीं होतीं, लेकिन संवाद की सहजता और आपसी सम्मान बहुत कुछ जाहिर कर देते हैं..... धर्मजयगढ़ की यह मुलाकात भी इसी लिहाज़ से खास रही।
बहरहाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से पहले धर्मजयगढ़ में तैयारियों की सरगर्मी के बीच स्मृति ईरानी और रामू रोहरा की यह तस्वीर एक दिलचस्प सियासी संदेश छोड़ गई—बड़ी जिम्मेदारियों के बीच अपनी मौजूदगी का एहसास कराना भी नेतृत्व की एक खूबी है.... और रामू रोहरा इस मोर्चे पर अपनी अलग पहचान बनाते नज़र आ रहे हैं।





