Breaking News

महादेव का राज़दार गिरफ्त में… अब किस-किस चेहरे से उठेगा पर्दा? धमतरी तक पहुंची हलचल!


जिस नाम के इर्द-गिर्द महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप की कहानी लंबे वक्त से घूमती रही… अब वही सौरभ चंद्राकर जांच एजेंसी की गिरफ्त में है..... ओमान से प्रत्यर्पण के बाद उसके भारत पहुंचते ही इस बहुचर्चित मामले ने अचानक फिर करवट ले ली है..... अब निगाहें सिर्फ सौरभ पर नहीं, बल्कि उन राज़ों, रिश्तों और कथित कड़ियों पर टिक गई हैं, जिनके खुलने या न खुलने का फैसला आगे की पूछताछ और जांच करेगी।

सौरभ आया… और सवालों का तूफान साथ ले आया!

आखिर महादेव के इस कथित नेटवर्क की जड़ें कहां-कहां तक फैली थीं ? किसका किससे वास्ता था ? पैसे की चेन किन रास्तों से गुजरी ? और क्या जांच में अब कुछ ऐसे नाम भी सामने आएंगे, जिनकी चर्चा अब तक सिर्फ बंद कमरों और सियासी गलियारों तक सीमित थी ? इन्हीं सवालों के बीच धमतरी में भी एक चर्चा ने अचानक माहौल गर्म कर दिया है.... कानाफूसी एक जनप्रतिनिधि को लेकर है… नाम अभी पर्दे में है… और सबसे महत्वपूर्ण बात—धमतरी के किसी जनप्रतिनिधि की इस मामले में भूमिका की जांच एजेंसियों ने फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की है..... लिहाजा चर्चा को अभी आरोप या सच मान लेना जल्दबाज़ी होगी...... लेकिन सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद सस्पेंस इसलिए गहरा गया है क्योंकि अब जांच सीधे उस शख्स तक पहुंच चुकी है, जिसे इस पूरे कथित सट्टा नेटवर्क का प्रमुख आरोपी बताया जाता रहा है।

अब सवाल सिर्फ सौरभ पकड़ा गया का नहीं… सवाल यह है सौरभ से क्या निकलेगा ?

क्या पूछताछ में खुलेंगे पुराने राज़…?
क्या कथित लेन-देन की नई कड़ियां सामने आएंगी…?
क्या कुछ और चेहरे जांच के रडार पर आएंगे…?
और क्या धमतरी को लेकर चल रही कानाफूसी में कोई हकीकत निकलेगी, या यह सिर्फ सियासी अफ़वाह बनकर रह जाएगी ? यही वह सवाल हैं जिन्होंने इस पूरे मामले को एक बार फिर बेहद दिलचस्प मोड़ पर ला खड़ा किया है..... फिलहाल सौरभ गिरफ्त में है… सवाल जांच एजेंसियों के सामने हैं… कुछ नामों को लेकर चर्चाएं हवा में हैं और असली सच अभी पर्दे के पीछे है।

अब इंतज़ार उस एक खुलासे का है… जो बता सकता है कि महादेव सट्टा ऐप की इस कहानी का अगला किरदार कौन है!

क्या अगली दस्तक धमतरी में होगी…?

इस सवाल का जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं..... लेकिन सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद महादेव सट्टा ऐप की कहानी एक बार फिर वहां आ खड़ी हुई है, जहां हर अगला कदम नया सस्पेंस पैदा कर सकता है...... नाम अभी राज़ है… चर्चा बेहद तेज है… मगर अंतिम सच वही होगा, जिस पर जांच एजेंसी की आधिकारिक मुहर लगेगी।

Show comments
Hide comments
Cancel