Breaking News

सूनी गोद भरने की आस में ज़मीन पर बिछ गईं सैकड़ों महिलाएं… बैगा के कदमों से जुड़ी मन्नत पूरी होने की उम्मीद!


आंखों में उम्मीद… दिल में अटूट यकीन… और सूनी गोद भरने की एक अधूरी हसरत..... छत्तीसगढ़ के धमतरी में आस्था की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया..... गंगरेल स्थित मां अंगारमोती मंदिर में सैकड़ों महिलाएं संतान सुख की मन्नत लेकर ज़मीन पर लेट गईं..... 

करीब आधा किलोमीटर लंबा रास्ता महिलाओं से पट गया.... किसी के हाथ में नारियल, किसी के हाथ में नींबू और फूल… खुले बाल, सुबह से निराहार और हर दिल में बस एक ही दुआ… मां अंगारमोती उनकी गोद भर दें..... दिवाली के बाद पहले शुक्रवार को आयोजित पारंपरिक मड़ई मेले में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा..... यहां सदियों पुरानी मान्यता है मेले के दिन बैगा पर मां अंगारमोती की शक्ति सवार होती है.... विशेष पूजा के बाद जब बैगा मंदिर की ओर बढ़ते हैं, तो संतान की चाहत रखने वाली महिलाएं रास्ते में पेट के बल लेट जाती हैं..... बैगा उनके ऊपर से गुजरते हैं..... श्रद्धालुओं का विश्वास है उनके पैरों का स्पर्श मां का आशीर्वाद बनकर संतान प्राप्ति की मन्नत पूरी करता है.... शुक्रवार शाम जैसे ही बैगा और मुख्य पुजारी मंदिर की ओर बढ़े, इंतजार कर रही महिलाओं की कतारें लग गईं..... माहौल में आस्था का जुनून था, तो चेहरों पर उम्मीद की चमक...…. इस अनोखी रस्म में ग्रामीण ही नहीं, पढ़ी-लिखी महिलाएं भी शामिल हुईं..... किसी को वर्षों से संतान का इंतजार है, तो किसी ने मां बनने का सपना संजो रखा है..... हर महिला की अपनी दास्तान, अपना दर्द और अपनी मन्नत है.....

श्रद्धालु किरण वैष्णव, संगीता यादव और देविका साहू ने अपनी आस्था से जुड़ी बातें साझा कीं, .... हालांकि बैगा के पैरों के स्पर्श से संतान प्राप्ति होने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन यहां आने वाली महिलाओं का विश्वास पीढ़ियों से कायम है..... आस्था और विज्ञान की बहस अपनी जगह… मगर मां अंगारमोती के इस दरबार में हर साल हजारों उम्मीदें दस्तक देती हैं। कोई मन्नत लेकर आता है, कोई दुआ लेकर… और कोई इस यकीन के साथ लौटता है कि एक दिन उसके आंगन में भी बच्चों की किलकारियां जरूर गूंजेंगी!



Show comments
Hide comments
Cancel