Breaking News

खनिज विभाग में तबादलों की बड़ी सूची जारी — तीन उप संचालक, 12 खनिज अधिकारी और 7 सहायक अधिकारी स्थानांतरित

रायपुर, 9 दिसंबर।

राज्य शासन ने बीती आधी रात खनिज विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं..... जारी आदेश के अनुसार तीन उप संचालक, 12 खनिज अधिकारी और 7 सहायक खनिज अधिकारी के कार्यस्थल में बदलाव किया गया है..... इनमें कई अधिकारियों को नए जिलों की ज़िम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


खनिज अधिकारियों के तबादले इस प्रकार हैं —

  हीरादास भारदवाज — खनिज अधिकारी, जिला कार्यालय (खनिज शाखा) धमतरी से स्थानांतरित होकर
खनिज अधिकारी, संचालनालय (भौमिकि तथा खनिकर्म), नवा रायपुर पदस्थ।

  हेमंत चेरवा — खनिज अधिकारी, जिला कार्यालय (खनिज शाखा) रायपुर से स्थानांतरित होकर
खनिज अधिकारी, जिला कार्यालय (खनिज शाखा) धमतरी पदस्थ।

  भूषण पटेल — खनिज अधिकारी, जिला कार्यालय (खनिज शाखा) कोरिया से स्थानांतरित होकर
खनिज अधिकारी, जिला कार्यालय (खनिज शाखा) सूरजपुर पदस्थ।

  विरंजीव कुमार — खनिज अधिकारी, जिला कार्यालय (खनिज शाखा) बीजापुर से स्थानांतरित होकर
खनिज अधिकारी, जिला कार्यालय (खनिज शाखा) कोरबा पदस्थ।

  छबिलेश्वर मोर्य — खनिज अधिकारी, जिला कार्यालय (खनिज शाखा) दंतेवाड़ा से स्थानांतरित होकर
खनिज अधिकारी, जिला कार्यालय (खनिज शाखा) बीजापुर पदस्थ, साथ ही अतिरिक्त प्रभार — सुकमा दिया गया है।

  इंद्रलाल — खनिज अधिकारी, जिला कार्यालय (खनिज शाखा) खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से स्थानांतरित होकर
खनिज अधिकारी, जिला कार्यालय (खनिज शाखा) कोरिया पदस्थ।

  फगमुलाल नागेसरा — खनिज अधिकारी, संचालनालय (भौमिकि तथा खनिकर्म), नवा रायपुर से स्थानांतरित होकर
खनिज अधिकारी, जिला कार्यालय (खनिज शाखा) महासमुंद पदस्थ।


इस व्यापक फेरबदल को विभागीय कार्यप्रणाली में तेजी और पारदर्शिता लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है..…. संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

  आदेश की प्रति शासन के खनिज विभाग द्वारा जारी की गई है।





Show comments
Hide comments
Cancel