Breaking News

अब पटरी पर दौड़ेगा कुरूद के विकास का सपना! 12 अक्टूबर को इतिहास रचेगा कुरूद… केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रायपुर से दिखाएंगे हरी झंडी


वर्षों का इंतज़ार... अनगिनत उम्मीदें... और क्षेत्र को रेल से जुड़ते देखने का सपना... अब वह घड़ी बेहद करीब है, जब कुरूद के विकास की कहानी रेल की पटरियों पर एक नया इतिहास लिखेगी..... आगामी 12 अक्टूबर कुरूद क्षेत्र के लिए यादगार दिन बनने जा रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रायपुर से कुरूद रेल लाइन का शुभारंभ कर हरी झंडी दिखाएंगे..... वही इस खास मौके पर कुरूद विधायक अजय चंद्राकर को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है.... रेल सेवा की इस सौगात को लेकर क्षेत्र में उत्साह है और वर्षों से चली आ रही बहुप्रतीक्षित उम्मीद के पूरा होने की घड़ी का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है..... कुरूद के लिए यह सिर्फ रेल की शुरुआत नहीं, बल्कि तरक्की की नई राह खुलने जैसा मौका माना जा रहा है.... रेल कनेक्टिविटी से रायपुर सहित दूसरे क्षेत्रों तक आवाजाही आसान होने की उम्मीद है..... इसका फायदा आम यात्रियों के साथ विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को भी मिल सकता है.... रेल सेवा से स्थानीय कारोबार को बड़े बाज़ारों तक पहुंचने का बेहतर रास्ता मिलने की उम्मीद है.... इसके साथ ही शिक्षा, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के लिए भी नई संभावनाएं पैदा हो सकती हैं..... आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए भी रेल सुविधा सफर को ज्यादा आसान और सुविधाजनक बनाने वाली साबित हो सकती है..... इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में विधायक अजय चंद्राकर की मौजूदगी भी खास रहने वाली है...… उन्हें कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। ऐसे में 12 अक्टूबर को होने वाला शुभारंभ कुरूद क्षेत्र के लिए सियासी और विकास—दोनों लिहाज़ से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अब निगाहें 12 अक्टूबर पर टिकी हैं...

जब हरी झंडी उठेगी और कुरूद की ओर रेल आगे बढ़ेगी, तब पटरियों पर केवल एक ट्रेन नहीं दौड़ेगी—उसके साथ दौड़ेंगी वर्षों की उम्मीदें, नए कारोबार के सपने, विद्यार्थियों की मंज़िलें और कुरूद के बेहतर कल की तमन्नाएं..... 12 अक्टूबर… कुरूद के लिए एक तारीख नहीं, विकास की नई पटरी पर शुरू होने वाले सफर का ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है।



Show comments
Hide comments
Cancel