रायपुर। छत्तीसगढ़ के सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों एक बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट तेज़ है..... चर्चाओं का बाज़ार गर्म है कि अगले 72 घंटों के भीतर प्रदेश में IAS और IPS अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची सामने आ सकती है..... अगर इन अटकलों पर सरकारी मुहर लगती है, तो कई जिलों में कलेक्टर से लेकर पुलिस कप्तानों तक के चेहरे बदल सकते हैं।
कहीं बेहतर पोस्टिंग की सौगात, तो कहीं विदाई की आहट! प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है संभावित फेरबदल में कुछ अधिकारियों को बेहतर कामकाज का इनाम मिल सकता है, तो कुछ की मौजूदा जिम्मेदारियां बदली जा सकती हैं.... सरकार की प्राथमिकताओं, प्रशासनिक कसावट और कानून-व्यवस्था को लेकर नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने के कयास भी लगाए जा रहे हैं.... दिलचस्प बात यह है संभावित तबादलों की फेहरिस्त को लेकर जितनी चर्चाएं हैं, उतनी ही खामोशी आधिकारिक स्तर पर बनी हुई है.... कौन अपनी कुर्सी बचाएगा, किसे नई जिम्मेदारी मिलेगी और किस अधिकारी को किस जिले की कमान सौंपी जाएगी, फिलहाल इन सवालों का जवाब भविष्य के सरकारी आदेश में ही छिपा है.... धमतरी सहित प्रदेश के कई जिलों में भी संभावित प्रशासनिक बदलाव को लेकर उत्सुकता है.... हालांकि, किसी विशेष कलेक्टर या पुलिस अधीक्षक के तबादले की फिलहाल कोई पुष्ट जानकारी नहीं है..... अब निगाहें सरकार के अगले फैसले पर टिकी हैं.... आने वाले 72 घंटे इन चर्चाओं को हकीकत में बदलेंगे या अटकलों पर विराम लगाएंगे, यह देखना दिलचस्प होगा.... फिलहाल प्रशासनिक गलियारों में एक ही सवाल तैर रहा है—किसके सिर सजेगा नई जिम्मेदारी का ताज और किसके हाथ से फिसलेगी मौजूदा कमान ?
नोट - संभावित IAS-IPS फेरबदल और 72 घंटे की समयसीमा की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.... समाचार प्रशासनिक गलियारों में चल रही चर्चाओं पर आधारित है।





