Breaking News

सिर्फ भवन नहीं… बच्चों के सुनहरे कल की नई बुनियाद! विभा चंद्राकर की सक्रियता बनी खास


शहर के विकास की असली तस्वीर सिर्फ सड़क, नाली और बड़ी इमारतों से नहीं, बल्कि उन सुविधाओं से भी बनती है जहां नन्हे बच्चों के बेहतर भविष्य की बुनियाद रखी जाती है..... इसी सोच के साथ विवेकानंद वार्ड के संत लहरी नगर के समीप नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण महापौर रामू रोहरा के मुख्य आतिथ्य में हुआ..... कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं नगर निगम की शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभारी विभा चंद्राकर की बच्चों और महिलाओं की सुविधाओं को लेकर सक्रियता और संजीदगी इस मौके पर खास तौर पर नजर आई...... महापौर रामू रोहरा ने कहा आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत बुनियाद हैं..... यहां प्रारंभिक शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं के साथ गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलता है.... नया और सुविधाजनक भवन मिलने से इन सेवाओं का संचालन अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम नागरिकों की जरूरतों के अनुरूप वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लगातार प्राथमिकता दे रहा है।

विभा चंद्राकर बोलीं—बच्चों का बेहतर कल हमारी प्राथमिकता

विभागीय प्रभारी विभा चंद्राकर ने नए आंगनबाड़ी भवन को क्षेत्र के बच्चों और महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताते हुए महापौर के प्रति आभार जताया.... उन्होंने कहा आंगनबाड़ी महज एक भवन नहीं, बल्कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा, बेहतर पोषण और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत बुनियाद है.... सुविधाजनक भवन मिलने से बच्चों को बेहतर वातावरण मिलेगा, वहीं माताओं और महिलाओं तक विभागीय योजनाओं एवं जरूरी सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी..... वही लोकार्पण के बाद वार्डवासियों ने महापौर के समक्ष भवन एवं शेड निर्माण सहित क्षेत्र की अन्य जरूरतों से जुड़ी मांगें रखीं..... महापौर ने नागरिकों की बात गंभीरता से सुनते हुए मांगों पर नियमानुसार आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया..…. कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी, भाजपा आमदी मंडल अध्यक्ष विनय जैन, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी उषा किरण चंद्राकर, एमआईसी सदस्य, पार्षद एवं एल्डरमैन मौजूद रहे..... इस अवसर पर मेघराज ठाकुर, अज्जू देशलहरे, हेमंत बंजारे, ईश्वर सोनकर, शैलेश रजक, नम्रता माला पवार, आशा लोधी, संजय देवांगन, नंदू लोधी, रोहिताश मिश्रा और परणीत साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।



Show comments
Hide comments
Cancel