शहर बदल रहा है… सड़कें चौड़ी हो रही हैं… पुराने रास्तों को नई शक्ल मिल रही है और अब विकास की यही रफ्तार महानदी के अछोटा पुल तक पहुंचती दिखाई दे रही है..... लंबे समय से जर्जर हो चुके अछोटा पुल की जगह करीब 80 फीट चौड़े नए फोरलेन ब्रिज के निर्माण की दिशा में बड़ी पहल हुई है....... प्रस्तावित पुल के लिए करीब 94 करोड़ रुपये की मांग रखी गई है और महापौर रामू रोहरा ने उम्मीद जताई है इसकी स्वीकृति भी अतिशीघ्र मिलेगी..... धमतरी के लिए यह पुल इसलिए भी बेहद अहम है, क्योंकि सिहावा चौक से भोयना तक करीब 121 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत फोरलेन सड़क का निर्माण शुरू हो चुका है..... महापौर रामू रोहरा का कहना है अछोटा में महानदी पर फोरलेन ब्रिज के बिना इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना की तस्वीर अधूरी रहेगी..... इसी जरूरत को देखते हुए उन्होंने नए पुल के लिए लगातार प्रदेश सरकार के सामने मांग रखी है...... अछोटा का मौजूदा पुल लंबे समय से जर्जर हालत में है..... बढ़ते यातायात, सुरक्षा और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए यहां आधुनिक और चौड़े पुल की मांग क्षेत्रवासी भी लंबे समय से करते आ रहे हैं...... महापौर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव से मुलाकात कर पुराने पुल की स्थिति से अवगत कराया और करीब 94 करोड़ रुपये की लागत वाले नए फोरलेन ब्रिज की स्वीकृति देने की मांग रखी..... परियोजना को बजट में शामिल किया जाना भी इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
एक-एक कड़ी जोड़ने की कोशिश… अब नतीजे भी आने लगे
शहर में विकास के अलग-अलग कामों को लेकर महापौर रामू रोहरा की लगातार पहल और उसके सामने आ रहे नतीजों की चर्चा भी होने लगी है....... सड़क, यातायात, जल निकासी से लेकर शहर की कनेक्टिविटी और बुनियादी सुविधाओं तक अलग-अलग मोर्चों पर योजनाओं को आगे बढ़ाने की कोशिश दिखाई दे रही है...... सिहावा चौक से भोयना फोरलेन सड़क की स्वीकृति और निर्माण शुरू होने के बाद अब अछोटा में नए फोरलेन पुल को आगे बढ़ाने की कोशिश इसी कड़ी का हिस्सा है...... शहर के लोगों के बीच भी इन विकास कार्यों को लेकर खुशी और उम्मीद का माहौल है और कई लोग इन प्रयासों की तारीफ कर रहे हैं...... वही महापौर का कहना है विकास के बड़े काम जब जमीन पर उतरते हैं तो निर्माण के दौरान कुछ समय के लिए लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ती है..... कहीं रास्ता प्रभावित होता है, कहीं ट्रैफिक का दबाव बढ़ता है तो कहीं रोजमर्रा के सफर में थोड़ी मुश्किल आती है..... लेकिन यही थोड़ी-सी तकलीफ आने वाले वर्षों की बड़ी सहूलियत की बुनियाद बनती है...... उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि निर्माण कार्यों के दौरान धैर्य और सहयोग बनाए रखें, क्योंकि बेहतर सड़कें, मजबूत पुल और आधुनिक सुविधाएं आखिरकार पूरे धमतरी के भविष्य को बेहतर बनाएंगी...... नया फोरलेन पुल बनने से अछोटा और आसपास के क्षेत्र में आवागमन आसान होने के साथ यातायात का दबाव कम करने, सुरक्षित सफर और धमतरी की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने में बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है...... सिहावा चौक–भोयना फोरलेन सड़क और महानदी पर नया ब्रिज एक-दूसरे से जुड़ने के बाद इस पूरे मार्ग की तस्वीर बदल सकती है..... महापौर रामू रोहरा ने परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा और सांसद रूपकुमारी चौधरी के प्रति आभार जताया है..... उन्होंने कहा धमतरी के विकास की रफ्तार रुकने नहीं दी जाएगी.... शहर और आसपास के क्षेत्र में जहां भी बेहतर सड़क, कनेक्टिविटी और नागरिक सुविधाओं की जरूरत है, वहां सरकार के सामने मजबूती से बात रखकर योजनाओं को जमीन तक लाने की कोशिश जारी रहेगी.... आज कुछ रास्तों पर निर्माण की धूल और थोड़ी परेशानी जरूर है… लेकिन इसी धूल के बीच आने वाले धमतरी की नई तस्वीर भी आकार ले रही है।





