रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे पर सफर अपनी रफ्तार से चल रहा था… धान से लदा ट्रक धमतरी की ओर बढ़ रहा था और रास्ते में लिफ्ट लेकर तीन राहगीर भी उसमें सवार हो गए थे...... किसी को अंदाज़ा नहीं था कि चिटौद के पास पहुंचते ही अगले कुछ पल सफर की पूरी तस्वीर बदल देंगे....... अचानक ट्रक और आयशर वाहन के बीच ऐसी जोरदार भिड़ंत हुई कि हाईवे पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई...... टक्कर के बाद दोनों वाहनों के क्षतिग्रस्त हिस्सों के बीच ट्रक ड्राइवर फंस गया, जबकि हादसे में कुल पांच लोगों के घायल होने की जानकारी है....... बताया जा रहा है ट्रक बालोद जिले के कनेरी से धान लोड कर धमतरी की ओर आ रहा था...... रास्ते में तीन राहगीरों ने लिफ्ट मांगी थी, जिन्हें ट्रक में बैठा लिया गया...... सफर चिटौद तक सामान्य रहा, लेकिन यहां ट्रक और आयशर की जोरदार टक्कर हो गई..... टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर केबिन में फंस गया..... हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मदद शुरू की और काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला गया...... इसके बाद ड्राइवर समेत अन्य घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया..... हादसे में ट्रक ड्राइवर के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आने के साथ पैर में फ्रैक्चर होने की जानकारी है..... अन्य घायलों का भी अस्पताल में उपचार जारी है...... अब इस भीषण टक्कर के बाद सवाल हादसे की वजह पर है...... आखिर चिटौद के पास ऐसा क्या हुआ कि दो भारी वाहन इतनी जोर से टकरा गए ? दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वास्तविक वजह जांच के बाद ही साफ हो सकेगी।
Home
› हाईवे पर मौत से हुआ सामना… एक धमाका और मच गई चीख-पुकार! आमने-सामने भिड़े दो भारी वाहन… लोहे के बीच फंस गया ड्राइवर
Show comments
Hide comments
Cancel
Subscribe to:
Post Comments (Atom)





