कभी-कभी ज़िन्दगी अपने सबसे कठिन मोड़ पर हमें इस तरह आज़माती है कि उम्मीद की एक किरण भी किसी चमत्कार से कम नहीं लगती....... धमतरी की उषा हिरवानी, धीवर समाज परगना की एक साधारण महिला, आज उसी चमत्कार की मिसाल बन गई हैं..... नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा की संवेदनशील अनुशंसा पर मुख्यमंत्री ने मानवीयता की मिसाल पेश करते हुए उषा हिरवानी, पति शिवकुमार हिरवानी के इलाज के लिए 15 लाख 84 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विशेष सहायता कोष से स्वीकृत की है......
संवेदनाओं से भरे इस पल में जब महापौर रामू रोहरा उषा हिरवानी के घर पहुँचे, परिवार की आँखों में आभार के आँसू और दुआओं की चमक एक साथ दिखाई दी....... उषा हिरवानी ने परिवार के साथ महापौर को तिलक लगाकर आशीर्वाद दे रही हैं —
वो क्षण जैसे धन्यवाद नहीं, बल्कि दिल से निकली दुआ बन गया।
महापौर ने परिवार से हालचाल लेते हुए कहा —
धमतरी नगर निगम और शासन हर जरूरतमंद नागरिक के साथ है..... कोई भी नागरिक इलाज या किसी भी कठिनाई में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री की संवेदनशील कार्यशैली और जनकल्याणकारी सोच के कारण आज राज्य के जरूरतमंद लोगों को समय पर राहत और विश्वास मिल रहा है।
उषा हिरवानी और उनके परिवार ने भावुक होकर कहा —
जब सब रास्ते बंद लग रहे थे… तब भगवान ने मुख्यमंत्री और महापौर जी को हमारे लिए भेज दिया..... अब लगता है कि ज़िन्दगी फिर मुस्कुराएगी।
राज्य नोडल एजेंसी आयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना (MVSSY) द्वारा जारी पत्र के अनुसार, यह राशि गंभीर बीमारी के उपचार हेतु स्वीकृत की गई है।
यह केवलआर्थिक सहयोग नहीं बल्कि इंसानियत और जनसेवा के उस वादे की ताज़ा मिसाल है, जिसमें कहा गया था —
सरकार का हाथ… हर उस हाथ के साथ है, जो ज़िन्दगी से लड़ रहा है।






