Breaking News

विकसित भारत की ओर बढ़ता मजबूत कदम — चेतन हिंदुजा

धमतरी। बजट 2026-27 को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा ने कहा कि इस बार का बजट पूरे देश और छत्तीसगढ़ के लिए नई रोशनी लेकर आया है..... बजट में शामिल योजनाएँ यह दर्शाती हैं कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य और मध्यम वर्ग की तरक्की के लिए बेहद गंभीर और प्रतिबद्ध है...... उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल, केमिकल पार्क और माइनिंग कॉरिडोर की घोषणा उद्योगों को नई जान देने के साथ रोजगार के अनगिनत अवसर खोलेगी.... यह राज्य के औद्योगिक विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा..... युवाओं के लिए बजट में 15 हजार स्कूलों और 500 कॉलेजों में एबीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित करने का निर्णय लिया गया है...... इसका उद्देश्य युवाओं को नई तकनीक सिखाकर भविष्य के कामों के लिए तैयार करना है — ताकि वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माता बन सकें..... एमएसएमई उद्योगों को सहयोग, मध्यम वर्ग को राहत और विकास के लिए टैक्स स्लैब में बदलाव करते हुए 12 लाख रुपये तक की आय को करमुक्त रखा गया है...... यह न सिर्फ राहत की सांस देगा, बल्कि उपभोग और निवेश को भी प्रोत्साहित करेगा।

श्री हिंदुजा ने कहा कि बजट में कैपिटल एक्सपेंडिचर को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया गया है और राजकोषीय घाटा 4.3 प्रतिशत पर रखने का अनुमान है। इंटरनेट कनेक्टिविटी और डिजिटल नेटवर्क को मजबूत बनाने से देश डिजिटल भारत की दिशा में और भी आगे बढ़ेगा...... उन्होंने कहा कि यह बजट केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत का संकल्प है....... हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर नागरिक को सशक्त बनाने का स्पष्ट ब्लूप्रिंट इस बजट में नजर आता है..... मैन्युफैक्चरिंग से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक, स्वास्थ्य से लेकर टूरिज्म तक, खेती-किसानी से लेकर एआई तक, हर क्षेत्र को आगे बढ़ाने का जमीनी विजन इस बजट में झलकता है..... अंत में चेतन हिंदुजा ने कहा — वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का यह अब तक का सबसे बेहतरीन बजट है...… इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, एमएसएमई, एग्रीकल्चर, पशुपालन, डेयरी और उत्पादन को बढ़ावा देने के स्पष्ट संकेत हैं.... यह बजट विकसित भारत की ओर बढ़ते देश के मजबूत कदम की गवाही देता है।




Show comments
Hide comments
Cancel