धमतरी।
भक्ति, रंग और रिवाज़ का संगम... प्रेम, आस्था और उत्साह का आलम... ऐसा नज़ारा गुरुवार को श्री बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में देखने को मिला, जब महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत पारंपरिक मेंहदी की रस्म पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई।
सुबह की पहली किरण के साथ ही मंदिर परिसर शिवनाम से गूंज उठा — बोल बम... हर हर महादेव...।
मंदिर की साज-सज्जा:
मंदिर को फूलों, झालरों और रंग-बिरंगी रोशनी से दुल्हन-सा सजाया गया था..... वातावरण में भक्ति और उल्लास की ऐसी महक घुली कि हर चेहरा श्रद्धा से दमक उठा।
महिलाओं की सहभागिता:
महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजीं, माथे पर बिंदिया और हाथों में पूजा की थाली लिए भोलेनाथ को मेंहदी अर्पित करतीं नज़र आईं.... यह रस्म शिव-पार्वती के पवित्र दांपत्य और सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती है।
भक्ति का माहौल:
श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को मेंहदी लगाकर उत्सव की खुशियां साझा कीं...... युवतियों और बच्चों में विशेष जोश देखने को मिला.... ढोल-नगाड़ों की गूंज और हर हर महादेव के जयघोष ने माहौल को दिव्यता से भर दिया।
ट्रस्टी नीलेश लूनिया ने बताया
मंदिर के ट्रस्टी नीलेश लूनिया ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला निरंतर जारी है।
शुक्रवार को भजन संध्या:
शहर की भजन मंडलियां शिव महिमा का गुणगान करेंगी, और भक्ति गीतों की स्वर लहरियां देर रात तक वातावरण में गूंजेंगी।
शनिवार को शिव बारात:
भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण से निकाली जाएगी...... यह बारात शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी, जहां आरती और स्वागत की विशेष व्यवस्था रहेगी।
15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व:
इस दिन विशेष रुद्राभिषेक, रात्रि जागरण और प्रसाद वितरण का आयोजन होगा...... मंदिर समिति भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं कर रही है।
धमतरी में शिवभक्ति का माहौल:
शहर का हर कोना भक्ति और आस्था से सराबोर है..... हर द्वार से बस एक ही आवाज़ गूंज रही है —
ॐ नमः शिवाय... हर हर महादेव...




