Breaking News

नेशनल हाइवे पर भीषण हादसा: खड़ी ट्रक से टकराई कार, 201 कोबरा बटालियन के 4 जवानों की मौके पर मौत

धमतरी। नेशनल हाइवे-30 पर खपरी के पास आज शनिवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। 201 कोबरा बटालियन के चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई.... बताया जा रहा है कि जवानों की कार सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से जोरदार टकरा गई.... हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए.... दो जवान बुरी तरह से कार में फंसे थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया.... मौके पर पुलिस और राहत दल ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

 मृतकों के नाम:
  जवान मुकेश कुमार
  सौरभ तोमर
 राजकुमार गोंड
 ड्राइवर हीरा लाल नागर

वहीं अभियान राय नामक एक जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.... जानकारी के अनुसार, सभी जवान जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे..... खपरी के पास जैसे ही कार पहुंची, सड़क किनारे खड़ी ट्रक से कार की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूरी कार चकनाचूर हो गई..... घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे..... शवों को बाहर निकालने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी..... प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि देखने वालों की आंखें नम हो गईं.... चार जवानों की एक साथ मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है..... ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे और घायल जवान को शीघ्र स्वस्थ करें।

Show comments
Hide comments
Cancel