धमतरी आज एक खास इंतज़ार में डूबा हुआ है… शहर का दिल कही जाने वाली पुरानी कृषि उपज मंडी दुल्हन की तरह सजी-संवरी नजर आ रही है...... हर तरफ उत्साह का माहौल है, क्योंकि कुछ ही देर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय धमतरी पहुंचने वाले हैं..... मेयर रामू रोहरा रायगढ़ जिले के पत्थलगांव में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए मौजूद हैं और वे सीएम को लेकर सीधे धमतरी पहुंचेंगे, जहां भव्य सुशासन तिहार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आम जनता की समस्याएं सुनेंगे...... वहीं इस कार्यक्रम को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा उन बड़ी सौगातों की है, जिनकी तैयारी मेयर रामू रोहरा ने धमतरी के लिए की है...... बताया जा रहा है कि रत्नाबांधा चौक से मुजगहन तक, सिहावा चौक से कोलियारी चौक तक फोरलेन सड़क निर्माण, नालंदा परिसर, नया बस स्टैंड और अत्याधुनिक ऑडिटोरियम जैसे कई अहम विकास कार्यों का भूमिपूजन हो सकता है...... इसके साथ ही अंबेडकर चौक से रुद्री चौक तक फोरलेन सड़क निर्माण सहित कई बड़े विकास कार्यों की घोषणाएं भी मुख्यमंत्री के हाथों होने की संभावना जताई जा रही है...... मेयर रामू रोहरा लगातार धमतरी को आधुनिक और व्यवस्थित शहर बनाने की दिशा में सक्रिय नजर आ रहे हैं… और यही वजह है कि आज शहरवासियों की उम्मीदें भी उनसे जुड़ गई हैं......
अब सबकी निगाहें उस पल पर टिकी हैं…
जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंच से धमतरी के विकास को नई रफ्तार देने वाली बड़ी घोषणाएं करेंगे… और सुशासन तिहार जनता और सरकार के भरोसे का सबसे बड़ा मंच बन जाएगा।





