Breaking News

रात के बाद अब धमतरी को उस सुबह का इंतज़ार... जब सुशासन के मंच से विकास की नई इबारत लिख सकते हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

धमतरी की हवाओं में इन दिनों एक अलग ही हलचल महसूस की जा रही है...... शहर का दिल कही जाने वाली पुरानी कृषि उपज मंडी इन दिनों सज रही है, संवर रही है...... हर तरफ तैयारियों का दौर जारी है...... वजह है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai का संभावित धमतरी दौरा, जो सुशासन तिहार कार्यक्रम के तहत 17 मई रविवार को होने की पूरी संभावना जताई जा रही है...... पुरानी मंडी परिसर में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं...... मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, बैठक व्यवस्था और अधिकारियों की लगातार निगरानी यह साफ इशारा दे रही है कि धमतरी एक बड़े आयोजन का गवाह बनने जा रहा है...... बताया जा रहा है मुख्यमंत्री यहां पहुंचकर जिला स्तरीय शिविर में शामिल होंगे और आम जनता की समस्याएं सुनेंगे...... सरकार के इस अभियान को जनता और सत्ता के बीच सीधा संवाद माना जा रहा है......

गौरतलब है कि सुशासन तिहार 1 मई से शुरू होकर 10 जून तक चलेगा...... इस दौरान मुख्यमंत्री अलग-अलग जिलों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और योजनाओं की जमीनी हकीकत जान रहे हैं...... धमतरी के लिए यह मौका इसलिए भी खास बन गया है क्योंकि बीते साल भी इसी पुरानी मंडी परिसर में सुशासन तिहार का समापन हुआ था...... उसी मंच से शहर के विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएं हुई थीं...... महापौर रामु रोहरा की मांग पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कई अहम विकास कार्यों को मंजूरी दी थी...... अब एक बार फिर उम्मीदों की वही रौशनी लौटती दिखाई दे रही है...... माना जा रहा है कि इस दौरे में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भूमिपूजन और नये कार्यो की घोषणाए भी किया जा सकता है...... जिनमें —

  • शहर की दो प्रमुख सड़कों को फोरलेन बनाने की योजना
  • आधुनिक बस स्टैंड निर्माण
  • नालंदा परिसर
  • ऑडिटोरियम निर्माण
  • रुद्री रोड फोरलेन
  • रुद्री कॉरिडोर
  • और कई बड़ी सड़कों के विस्तार कार्य शामिल हो सकते हैं......

अब सबकी निगाहें ये रात के बाद आने वाली सुबह पर टिकी हुई हैं......
धमतरी इंतज़ार कर रहा है उस पल का, जब सुशासन के मंच से विकास की नई सौगातों का ऐलान होगा...... और शायद शहर की तक़दीर को एक नई रफ्तार भी मिलेगी......



Show comments
Hide comments
Cancel