Breaking News

शादी के कुछ महीने बाद शुरू हुआ मतांतरण का दबाव ... फिर फंदे पर खत्म हुई जिंदगी! पत्नी समेत ससुराल के पांच लोग दोषी, सभी को 5-5 साल की सश्रम कैद


शादी हुई तो युवक ने शायद नई जिंदगी और खुशहाल परिवार के सपने देखे होंगे... लेकिन महज तीन-चार महीने बाद ही रिश्तों के बीच ऐसा तनाव शुरू हुआ, जिसका अंत बेहद दर्दनाक हुआ..... मतांतरण के लिए कथित दबाव... इनकार पर मानसिक प्रताड़ना... फिर फांसी के फंदे पर युवक की मौत...... दिसंबर 2024 की इस घटना में अब अदालत का बड़ा फैसला सामने आया है..... अदालत ने युवक की पत्नी समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों को दोषी ठहराते हुए सभी को 5-5 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है..... दोषियों में पत्नी के साथ सास, ससुर, बड़ी साली और साली शामिल हैं..... अदालत ने सभी पर 500-500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है...... अपर सत्र न्यायाधीश अर्चना भास्कर ने अदालत में पेश साक्ष्यों के आधार पर यह फैसला सुनाया।

गीतेश प्रजापति लोक अभियोजक जिला न्यायालय धमतरी

मौत से पहले छोड़ गया था अपनी परेशानी के निशान

इस पूरे मामले में सबसे अहम कड़ी युवक की मौत से पहले छोड़े गए संदेश बने..... आत्महत्या से पहले उसने अपने WhatsApp स्टेटस पर संदेश लिखा था..... इसके अलावा अपनी बहन और बहनोई को मैसेज भेजकर ससुराल पक्ष पर मतांतरण के लिए दबाव बनाने और परेशान करने का आरोप लगाया था..... बताया गया है शादी के करीब तीन से चार महीने बाद से ही युवक पर मतांतरण को लेकर कथित दबाव बनाया जाने लगा था...... उसके इनकार करने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का आरोप सामने आया..... लगातार चल रहे तनाव और परेशानी के बीच दिसंबर 2024 में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मोबाइल से खुली जांच की अहम कड़ी

घटना के बाद पुलिस ने युवक का मोबाइल जब्त कर जांच शुरू की..... मोबाइल में मौजूद WhatsApp स्टेटस, बहन-बहनोई को भेजे गए संदेश और जांच के दौरान जुटाए गए अन्य साक्ष्यों को प्रकरण का हिस्सा बनाया गया...... मामला अदालत पहुंचा और सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से साक्ष्य पेश किए गए..... अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पत्नी, सास, ससुर, बड़ी साली और साली—पांचों को दोषी करार दिया..... अपर सत्र न्यायाधीश अर्चना भास्कर की अदालत ने पांचों दोषियों को 5-5 साल के सश्रम कारावास और 500-500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई...... करीब दो साल पुराने इस मामले में आए फैसले ने एक बार फिर उस घटनाक्रम को चर्चा में ला दिया है, जिसमें शादी के कुछ ही महीनों बाद शुरू हुआ विवाद आखिरकार एक युवक की जिंदगी खत्म होने तक पहुंच गया।



Show comments
Hide comments
Cancel