Breaking News

धमतरी की बेटी जानकी की ‘ताजपोशी’ — छत्तीसगढ़ निःशक्तजन निगम में डायरेक्टर बनीं, सत्ता के हुक्मनामा से शहर में खुशी की लहर!

 

कभी लोगों की मदद को अपना फ़र्ज़ समझने वाली जानकी गुप्ता अब उसी फ़र्ज़ को एक नए ‘ओहदे’ से निभाएँगी....

राज्य शासन ने आदेश जारी कर धमतरी की जानी-मानी समाजसेविका सुश्री जानकी गुप्ता को छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त विकास निगम में डायरेक्टर नियुक्त किया है....
जैसे ही यह खबर शहर पहुँची, मोहल्लों में बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया — किसी ने कहा  मेहनत को मुक़ाम मिला, तो किसी ने  धमतरी की शान बढ़ा दी!

कल उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर पदभार ग्रहण किया....
निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया, माहौल तालियों और शुभकामनाओं से गूंज उठा।
जानकी गुप्ता ने भावुक लहज़े में कहा —

 ये पद मेरे लिए सम्मान नहीं, ज़िम्मेदारी है… अब हर दिव्यांग की आवाज़ बनना है।

उनकी ताजपोशी के साथ ही निगम के दफ़्तर में नई उम्मीदों की रौशनी जल उठी —
जहाँ अब संवेदना और सेवा एक साथ काम करेंगी।

Show comments
Hide comments
Cancel