धमतरी कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनदर्शन उस वक्त बेहद भावुक और संवेदनशील माहौल में बदल गया, जब सुभाष नगर वार्ड निवासी विजय देवांगन अपने साथ हुए कथित धोखाधड़ी के मामले को लेकर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के सामने पहुंचे..... चेहरे पर मायूसी, आंखों में दर्द और दिल में इंसाफ की उम्मीद लिए विजय देवांगन ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई..... उन्होंने बताया कि लंबे समय से वे धोखाधड़ी के मामले में परेशान हैं और कई जगह भटकने के बाद अब जनदर्शन में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे हैं...... जनदर्शन में मौजूद लोगों की नजरें उस वक्त विजय देवांगन पर टिक गईं, जब उन्होंने अपनी पीड़ा बयां करते हुए कहा कि उन्हें केवल एक निष्पक्ष जांच और न्याय चाहिए..... उनकी आवाज में दर्द भी था और प्रशासन से उम्मीद भी..... माहौल कुछ पल के लिए बेहद भावुक हो गया..... कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने पूरे मामले को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच कर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए...... कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाएगा और हर पीड़ित को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
जनदर्शन बना आम लोगों की उम्मीदों का दरबार
मंगलवार को आयोजित जनदर्शन में जिले के दूर-दराज इलाकों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं, मांगें और शिकायतें प्रशासन के सामने रखीं.....
भूमि विवाद, राशन कार्ड, पेंशन, आवास, रोजगार, नाली निर्माण, आधार अपडेट और भवन निर्माण सहित कुल 54 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
सूरूज बाई की पीड़ा सुन तुरंत मदद के निर्देश
कुरूद की सूरूज बाई यादव ने अपने पति के अंगदान के बाद मिलने वाली सम्मान राशि, राशन कार्ड और पेंशन की मांग रखी..... इस पर कलेक्टर ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए
रेडक्रॉस से आर्थिक सहायता,
खाद्य विभाग से राशन कार्ड,
और समाज कल्याण विभाग से पेंशन स्वीकृति की प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए।
किसानों की समस्या पर भी गंभीर प्रशासन
मगरलोड विकासखंड के ग्राम बड़ी करेली निवासी धनुराम ने पट्टा दिलाने की मांग रखी..... वहीं ग्राम कोसमर्रा के किसानों ने सड़क निर्माण के कारण खेतों में पानी भराव की समस्या बताई.... इस पर कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग और एसडीएम धमतरी को मौके पर जाकर निरीक्षण करने और समाधान निकालने के निर्देश दिए।
अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
ग्राम पंचायत भरदा के सरपंच ने शाला भवन निर्माण, देवांगन समाज भवन का अधूरा कार्य पूरा कराने और ग्राम रुद्री स्थित जीएडी कॉलोनी के पास शासकीय जमीन पर हो रहे अतिक्रमण की शिकायत की.... मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तहसीलदार धमतरी को तत्काल कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में दिखी प्रशासन की संवेदनशील तस्वीर
धमतरी जनदर्शन में एक बार फिर यह तस्वीर सामने आई कि जब आम आदमी की आवाज प्रशासन तक पहुंचती है, तो उम्मीद की एक नई किरण जन्म लेती है..... विजय देवांगन की इंसाफ की गुहार हो या सूरूज बाई की जिंदगी से जुड़ी परेशानियां… हर फरियाद में दर्द था, और हर दर्द को सुनने के लिए प्रशासन मौजूद नजर आया।





