धमतरी में IPL सट्टे के काले कारोबार पर हुई सिटी कोतवाली पुलिस की एक बार फिर ताबड़तोड़ कार्रवाई ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है..... कहा जा रहा है कि ऑनलाइन सट्टे का यह नेटवर्क लंबे समय से कुछ सफेदपोश चेहरों के संरक्षण में फल-फूल रहा था...... सिफारिशों, दबाव और रसूख के दम पर इस पूरे खेल को बचाने की कोशिशें लगातार होती रहीं, जिससे पुलिस भी अंदरखाने परेशान बताई जा रही थी.... मगर इस बार पुलिस ने साफ कर दिया हैं कि अब कार्रवाई सिर्फ छोटे खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रहने वाली.... सूत्रों के मुताबिक जांच की आंच अब उन बड़े चेहरों तक भी पहुंच सकती है, जो पर्दे के पीछे रहकर इस पूरे ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट को संरक्षण देने में भूमिका निभा रहे थे..... इसी बीच मुखबिर की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने PG कॉलेज मैदान के पास खड़ी टाटा नेक्सॉन कार पर दबिश दी, जहां कार के भीतर मोबाइल फोन के जरिए IPL मैचों पर ऑनलाइन दांव लगाए जा रहे थे..... पुलिस टीम को देखकर आसपास मौजूद कुछ लोग मौके से फरार हो गए, लेकिन कार में बैठे दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए..... जब मोबाइल फोन खंगाले गए तो All Panel Exchange नामक ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म खुला मिला.... मोबाइल स्क्रीन पर चल रहे दांव, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और पैसों के खेल को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई...... पूछताछ में आरोपियों ने IPL मैचों में हार-जीत पर रकम लगाने और ऑनलाइन लेनदेन की बात स्वीकार कर ली।
कार के अंदर चल रहा था डिजिटल सट्टा सेंटर
थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि PG कॉलेज मैदान में खड़ी टाटा नेक्सॉन कार क्रमांक CG 05 AK 3677 के भीतर दो व्यक्ति मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन IPL सट्टा खेल रहे हैं तथा रुपयों का लेनदेन भी कर रहे हैं..... सूचना मिलते ही पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और चारों तरफ से घेराबंदी कर कार्रवाई की..... इसी दौरान कुछ संदिग्ध मौके से भाग निकले, जबकि कार में बैठे दो युवकों को रंगे हाथ ऑनलाइन सट्टा खेलते गिरफ्तार कर लिया गया।
मोबाइल खोलते ही सामने आया पूरा खेल
पुलिस जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन में All Panel Exchange नामक ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म संचालित होता मिला..... इसी प्लेटफॉर्म के जरिए IPL मैचों में हार-जीत पर रुपये-पैसों का दांव लगाया जा रहा था..... पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने ऑनलाइन सट्टा संचालन और पैसों के लेनदेन की बात स्वीकार की है..... बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन में कई संदिग्ध ट्रांजेक्शन, ऑनलाइन आईडी और डिजिटल रिकॉर्ड भी मिले हैं, जिनकी तकनीकी जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
(01) अमीत वाधवानी
पिता – मुकेश वाधवानी
उम्र – 30 वर्ष
निवासी – नीलकमल गली आमापारा धमतरी
हाल पता – अर्जुन रेसिडेंसी शांति कॉलोनी धमतरी
(02) विजय ग्वालानी उर्फ बब्बू
पिता – स्व. अशोक ग्वालानी
उम्र – 30 वर्ष
निवासी – विवेकानंद कॉलोनी झूलेलाल नगर धमतरी
पुलिस ने क्या-क्या किया जब्त…?
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से —
- दो नग आईफोन मोबाइल
- एक नग रियलमी मोबाइल
- एक नग रियलमी WC-51 मोबाइल
- नगदी रकम 5,200 रुपये
- टाटा नेक्सॉन कार क्रमांक CG 05 AK 3677
जप्त किया है.... जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 5 लाख 40 हजार 200 रुपये बताई जा रही है।
इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
मामले में थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 133/26 के तहत —
- धारा 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022
- धारा 112 बीएनएस
- धारा 3(5) बीएनएस
के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.... दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।
अब बड़े चेहरों पर भी गिर सकती है गाज…?
धमतरी पुलिस अब इस मामले को सिर्फ दो आरोपियों तक सीमित नहीं मान रही है..... पुलिस द्वारा आरोपियों के मोबाइल फोन, बैंक खातों, यूपीआई आईडी, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और अन्य डिजिटल माध्यमों का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है.... वही सूत्रों की मानें तो इस पूरे नेटवर्क के तार कई और लोगों से जुड़े हो सकते हैं.... शहर में चर्चा यह भी तेज है कि कुछ रसूखदार और सफेदपोश चेहरे लंबे समय से इस कारोबार को संरक्षण देते रहे हैं...... अब पुलिस पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने की तैयारी में है.... माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई और नामों का खुलासा हो सकता है और ऑनलाइन सट्टे के इस बड़े सिंडिकेट पर पुलिस की कार्रवाई और तेज हो सकती है।





