रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में आज रात होने वाली एक बैठक ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है..... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रात 8:30 बजे सभी मंत्रियों को मुख्यमंत्री निवास में तलब किया है..... आधिकारिक तौर पर इसे विभागीय समीक्षा बैठक बताया जा रहा है, लेकिन अचानक बुलावे और एजेंडे को लेकर बनी गोपनीयता ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं..... सूत्रों के अनुसार, मंत्रियों को बैठक की जानकारी तो दी गई है, लेकिन चर्चा किन मुद्दों पर होगी, इसका स्पष्ट संकेत नहीं मिला है..... यही वजह है कि सत्ता और संगठन दोनों में संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं..... बताया जा रहा है कि बैठक में विभागों के कामकाज, विकास योजनाओं की प्रगति और मंत्रियों के प्रदर्शन की समीक्षा हो सकती है। वहीं राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि मुख्यमंत्री कुछ विभागों को लेकर कड़े निर्देश और स्पष्ट लक्ष्य तय कर सकते हैं..... हालांकि सरकार की ओर से किसी बड़े बदलाव की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मुख्यमंत्री निवास में बुलाई गई इस बैठक ने सियासी धड़कनें जरूर बढ़ा दी हैं..... अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह सिर्फ समीक्षा बैठक है, या फिर छत्तीसगढ़ की राजनीति में किसी बड़े बदलाव की आहट ? 🚨
Home
› मुख्यमंत्री निवास में रात की बैठक ने बढ़ाई सियासी धड़कनें, मंत्रियों के बीच बेचैनी, सत्ता के गलियारों में हलचल तेज!
Show comments
Hide comments
Cancel
Subscribe to:
Post Comments (Atom)





