Breaking News

आखिर किस कड़ी की तलाश में EOW?… भारतमाला जांच की आंच अब धमतरी तक, आमापारा में ठेकेदार दीपेश गांधी के घर पहुंची टीम




भारतमाला परियोजना से जुड़े बहुचर्चित मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए नाम और नई कड़ियां सामने आती नजर आ रही हैं....... मंगलवार को धमतरी शहर के आमापारा इलाके में उस समय हलचल बढ़ गई, जब आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की टीम अचानक ठेकेदार दीपेश गांधी के घर पहुंच गई....../दो गाड़ियों में पहुंचे अधिकारियों की मौजूदगी ने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया...... सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, EOW की टीम आमापारा निवासी ठेकेदार दीपेश गांधी के घर जांच और पूछताछ के सिलसिले में पहुंची थी....... बताया जा रहा है कि दीपेश गांधी का संबंध अभनपुर के कारोबारी नीरज गांधी के परिवार से है........ भारतमाला परियोजना से जुड़े मामले में चल रही जांच के बीच इस कार्रवाई को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है...... सूत्रों का कहना है अधिकारियों ने कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां और दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी जुटाने की कोशिश की...... हालांकि टीम के पहुंचने के समय दीपेश गांधी शहर से बाहर बताए गए, जिसके चलते अधिकारियों की उनसे सीधी मुलाकात नहीं हो सकी....... गौरतलब है कि भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले में EOW लगातार अलग-अलग स्थानों पर जांच कर रही है। ऐसे में धमतरी में हुई यह कार्रवाई कई नए सवाल खड़े कर रही है...... क्या जांच एजेंसी किसी नई कड़ी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है ? क्या यह केवल पूछताछ है या जांच किसी बड़े खुलासे की ओर बढ़ रही है ? फिलहाल इन सवालों के जवाब आने वाले समय में ही सामने आ पाएंगे.... EOW की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन आमापारा में हुई इस कार्रवाई ने भारतमाला मामले को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है...... दो गाड़ियों में पहुंची टीम और ठेकेदार के घर हुई पड़ताल को जांच की अहम कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।



Show comments
Hide comments
Cancel