Breaking News

छत्तीसगढ़ की सियासत से दिल्ली तक गूंजा संगठन का दम—रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की कमान, दीपक महस्के बने राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक

 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान करते हुए छत्तीसगढ़ को संगठन में खास तवज्जो दी है..... प्रदेश की राजनीति और संगठन से जुड़े दो प्रमुख चेहरों को राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारी मिलने से भाजपा के सियासी गलियारों में उत्साह की लहर है..... सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि दीपक महस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है..... इन दोनों नियुक्तियों को छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

रूपकुमारी चौधरी के कंधों पर महिला संगठन की बड़ी जिम्मेदारी

सांसद रूपकुमारी चौधरी अब राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा महिला मोर्चा की कमान संभालेंगी...… देशभर में महिला संगठन को मजबूत करना, महिला कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देना और पार्टी की नीतियों व अभियानों को महिलाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनके सामने बड़ी जिम्मेदारियों में शामिल होगा..... उनकी नियुक्ति से छत्तीसगढ़ की महिला शक्ति और भाजपा संगठन में भी नई उम्मीद जगी है।

डिजिटल मोर्चे पर दीपक महस्के की अहम भूमिका

वहीं दीपक महस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाए जाने से पार्टी के डिजिटल अभियान को नई धार मिलने की उम्मीद है.... सोशल मीडिया के बदलते दौर में भाजपा की विचारधारा, नीतियों और अभियानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए देशभर तक पहुंचाने में उनकी भूमिका बेहद अहम होगी।

छत्तीसगढ़ भाजपा में खुशी की लहर

दोनों नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा में खुशी और उत्साह का माहौल है..... पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नियुक्तियों का स्वागत करते हुए दोनों को बधाई दी है..... माना जा रहा है कि राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ की इस मजबूत मौजूदगी से प्रदेश संगठन का कद और प्रभाव दोनों बढ़ेगा...... छत्तीसगढ़ से निकली इन दो आवाज़ों को अब राष्ट्रीय मंच मिला है—एक महिला शक्ति की रहनुमाई करेंगी, तो दूसरा डिजिटल दौर में संगठन की आवाज़ को देशभर तक पहुंचाएगा।








Show comments
Hide comments
Cancel