धमतरी/रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ में गुरुवार की सुबह उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब शराब घोटाला मामले से जुड़ी जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी..... रायपुर, दुर्ग-भिलाई और धमतरी में सुबह से ED की अलग-अलग टीमें पहुंचीं और संबंधित ठिकानों पर दस्तावेजों, रिकॉर्ड तथा अन्य महत्वपूर्ण कागजात की जांच शुरू कर दी..... अचानक हुई इन कार्रवाइयों के बाद प्रदेश के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है...... फिलहाल अलग-अलग स्थानों पर ED की कार्रवाई जारी है और जांच टीमों की नजर उन दस्तावेजों और रिकॉर्ड पर है, जिनसे मामले की आगे की कड़ियां जुड़ सकती हैं..... रायपुर में रवि नगर स्थित अनुप अग्रवाल के घर पर ED की कार्रवाई चल रही है..... वहीं दुर्ग में सजल जैन के घर पर सुबह करीब 6 से 7 बजे ED की टीम पहुंची, जहां करीब 5 अधिकारियों की टीम दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच में जुटी हुई है..... दूसरी ओर धमतरी में कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के औद्योगिक वार्ड स्थित निवास पर भी ED की सर्च कार्रवाई सुबह से जारी है
धमतरी में ED की दस्तक... घर के बाहर CRPF का पहरा
धमतरी में रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर करीब 8 अफसर-कर्मियों की टीम पहुंची है। टीम घर के भीतर दस्तावेजों, रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण कागजात की जांच कर रही है। कार्रवाई को देखते हुए घर के बाहर CRPF के जवानों की तैनाती की गई है..... बताया जा रहा है रामगोपाल अग्रवाल पहले से ही EOW और ED की जांच के दायरे में हैं और शराब घोटाले, कोल लेवी वसूली तथा मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों की जांच चल रही है..... ऐसे में उनके निवास पर हुई ताजा सर्च कार्रवाई ने धमतरी से लेकर राजधानी तक सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी है
अंदर ED की जांच... बाहर कांग्रेस का हल्लाबोल
अब नजर ED की जांच पर... क्या दस्तावेजों से खुलेगा कोई नया राज ?
फिलहाल रायपुर, दुर्ग-भिलाई और धमतरी में ED की कार्रवाई जारी है..... अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेजों और रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है...... ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है जांच टीमों को आखिर कौन से दस्तावेज चाहिए और सर्च के दौरान क्या कोई ऐसा रिकॉर्ड सामने आता है, जो शराब घोटाला मामले की जांच को नई दिशा दे सकता है ? घर के भीतर ED की पड़ताल जारी है... बाहर सियासत गर्म है... और अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि कार्रवाई खत्म होने के बाद ED की ओर से क्या जानकारी सामने आती है.... हालांकि, इन कार्रवाइयों को लेकर ED की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है।




