Breaking News

हुनर को अब सिर्फ तालियों की नहीं, एक बड़े मंच की तलाश है… ‘सुर-ताल 2.0’ लेकर आ रहा है धमतरी की प्रतिभाओं के लिए सुनहरा मौका

 

हर शहर में कुछ आवाजें ऐसी होती हैं, जिन्हें सुनकर लगता है कि इनमें कुछ खास है… कुछ कदम ऐसे होते हैं, जिनमें मंजिल तक पहुंचने का जज़्बा दिखाई देता है और कुछ हुनर ऐसे होते हैं, जिन्हें बस एक सही मंच और थोड़े से हौसले की जरूरत होती है....... धमतरी जिले की ऐसी ही छिपी और उभरती प्रतिभाओं को पहचान, सम्मान और अपनी कला दिखाने का मौका देने के लिए रोटरी क्लब धमतरी की ओर से सुर-ताल 2.0 एकल गायन एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है....... यह सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उन कलाकारों के लिए एक खूबसूरत पहल है, जिनके भीतर हुनर तो है, लेकिन उसे दुनिया के सामने पेश करने का मुकम्मल मंच अभी नहीं मिला...... किसी की आवाज में सुरों की मिठास है, तो किसी के कदमों में नृत्य की रवानी… कोई अपनी कला से दिल जीतना चाहता है, तो कोई अपने ख्वाबों को नई उड़ान देना चाहता है....... सुर-ताल 2.0 इन्हीं ख्वाबों को मंच देने की कोशिश है।

6 सितंबर को होगा ऑडिशन

सुर-ताल 2.0 के ऑडिशन 6 सितंबर 2026, रविवार को दोपहर 1 बजे से फिट लाइफ फिटनेस क्लब, रायपुर रोड, जलगांव ग्लास हाउस के पास, धमतरी में आयोजित होंगे...... प्रतियोगिता में एकल गायन एवं एकल नृत्य की प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा...... प्रतिभागियों को उनकी उम्र के अनुसार चार वर्गों में विभाजित किया गया है—

  • ग्रुप A: 5 से 15 वर्ष
  • ग्रुप B: 16 से 25 वर्ष
  • ग्रुप C: 26 से 40 वर्ष
  • ग्रुप D: 40 वर्ष से अधिक

यानी उम्र चाहे कम हो या ज्यादा, मंच पर उतरने और अपने हुनर की पहचान बनाने का मौका हर प्रतिभा के लिए खुला है।

प्रतिभाओं को निखारना है मकसद

रोटरी क्लब धमतरी का उद्देश्य जिले की उन प्रतिभाओं को सामने लाना है, जो अपने हुनर के बावजूद उचित मंच के इंतजार में हैं...... कार्यक्रम के प्रोग्राम डायरेक्टर रोटेरियन पल्लवी जायसवाल एवं रोटेरियन पिंकी खंडेलवाल ने कहा शहर की प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित मंच देना रोटरी क्लब का प्रमुख उद्देश्य है...... उन्होंने कहा सुर-ताल 2.0 के माध्यम से अधिक से अधिक प्रतिभाओं को जोड़कर उन्हें अपनी कला, जोश और आत्मविश्वास के साथ खुद को साबित करने का अवसर दिया जाएगा।

शहर में इन स्थानों से मिलेंगे पंजीयन फॉर्म

इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं....... इनमें फिट लाइफ जिम, सिमरन बुटीक, होटल मित्तल रेजीडेंसी, टी. वी.एस. (स्कूटर हाउस), इंडियन कॉफी हाउस, जीन्स.कॉम, आशीष गारमेंट, अमित साड़ी सेल, जीनाास बुटीक, डीएनआर न्यूज, नटराज ट्रेडर्स, पेट पूजा रेस्टोरेंट, अमर फुटवियर एवं जिंजर लीफ शामिल हैं।

पूरी टीम जुटी तैयारी में

सुर-ताल 2.0 को यादगार और भव्य बनाने के लिए रोटरी क्लब धमतरी की पूरी टीम तैयारियों में जुटी हुई है..... प्रोग्राम डायरेक्टर रोटेरियन पल्लवी जायसवाल एवं रोटेरियन पिंकी खंडेलवाल के साथ रोटेरियन रितु लुनावत, पायल गोयल, श्वेता पंजवानी, आस्था नंदा, पूर्वी लोहाना, कमलजीत कौर, अजय गोयल, ऋषि लुनावत, सचिन खंडेलवाल, जतिन लोहाना, आशीष गोयल, अभिषेक गोयल, विजय गोयल, अमित जायसवाल, अभिषेक गर्ग, साकेत श्रीवास्तव, युवराज गेंद्रे, दिव्या किरी, बिजल मेहता, दीपेश मेहता, रोहित लुंकड, मयुरी पवार, प्रिंस राठी, संदीप ध्रुव, मेघा महावर, डॉ. श्रुति वसानी एवं सुधा शर्मा सहित रोटरी क्लब के अन्य सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे हैं.... टीम द्वारा पंजीयन, प्रचार-प्रसार, ऑडिशन और आयोजन से जुड़ी तैयारियों को लगातार अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि जिले की प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच मिल सके, जहां वे सिर्फ प्रतियोगिता में हिस्सा न लें, बल्कि अपने हुनर को नई पहचान भी दे सकें।

सुर-ताल 2.0 सिर्फ मंच नहीं, सपनों की दस्तक

रोटरी क्लब धमतरी के अध्यक्ष रोटेरियन सत्येंद्र शर्मा एवं सचिव रोटेरियन जागृति दोशी ने कहा कि सुर-ताल 2.0 केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जिले की प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने की एक पहल है..... उन्होंने जिले के सभी कलाकारों और प्रतिभागियों से पूरे उत्साह के साथ ऑडिशन में शामिल होने की अपील की है...... क्योंकि हुनर को छुपाकर रखने से पहचान नहीं बनती… उसे मंच देना पड़ता है..... शायद आपकी आवाज अगली पहचान बने, शायद आपके कदम अगली कहानी लिखें।

ऑडिशन की जानकारी

दिनांक - 6 सितंबर 2026, रविवार
समय - दोपहर 1 बजे
स्थान - फिट लाइफ फिटनेस क्लब, रायपुर रोड, जलगांव ग्लास हाउस के पास, धमतरी

सुर-ताल 2.0 — आपका हुनर, आपका मंच… अब ख्वाबों को दीजिए एक नई उड़ान!



Show comments
Hide comments
Cancel