बंगाल की खाड़ी में उठी हलचल अब खतरनाक चक्रवाती तूफान की शक्ल लेने की तरफ बढ़ रही है... समुद्र में बना सिस्टम लगातार ताकत बटोर रहा है और इसके साथ छत्तीसगढ़ में भी मौसम बिगड़ने का अंदेशा बढ़ गया है... अब धमतरी में भी खतरे की घंटी बज चुकी है... संभावित भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को देखते हुए धमतरी कलेक्टर की ओर से भी अलर्ट जारी कर संबंधित अफसरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं..... मौसम के मौजूदा पूर्वानुमान के मुताबिक 27 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ में मौसम करवट ले सकता है, जबकि 28 और 29 अक्टूबर को बारिश का जोर बढ़ने के आसार हैं.... कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं मुश्किल बढ़ा सकती हैं..... बंगाल की खाड़ी में सिस्टम की ताकत और आगे के रुख पर मौसम विभाग लगातार निगाह बनाए हुए है।
धमतरी प्रशासन अलर्ट मोड पर
संभावित खराब मौसम को देखते हुए कलेक्टर ने जिले में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं.... बारिश और तेज हवा के दौरान निचले इलाकों, नदी-नालों, जलभराव वाले स्थानों, कमजोर पेड़ों और बिजली व्यवस्था को लेकर खास एहतियात बरतने की जरूरत होगी..... धमतरी धान उत्पादक जिला होने के कारण बेमौसम बारिश किसानों की फिक्र भी बढ़ा सकती है..... खेतों में तैयार फसल पर तेज हवा और बारिश का असर पड़ने का खतरा है..... ऐसे में किसानों को मौसम देखकर कटाई और उपज की हिफाज़त के इंतजाम करने की जरूरत है।





