Breaking News

शहर कानून से चलेगा या रसूख से ? मुख्य सड़क पर खुलेआम मनमानी!

 


धमतरी शहर के विमल टॉकीज रोड पर इन दिनों एक निर्माण कार्य को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है....... आरोप है कि निर्माण सामग्री और मशीनों के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा घेर लिया गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है..... यह मार्ग कचहरी, नगर निगम और कोतवाली जाने वाला प्रमुख रास्ता माना जाता है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है... बावजूद इसके सड़क पर खुलेआम बाधा खड़ी कर निर्माण कार्य जारी है..... स्थानीय लोगों का कहना है कई कार और दोपहिया वाहन रास्ते में फंस रहे हैं, जिसके कारण लोगों को वाहन वापस मोड़कर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है...... इससे समय के साथ-साथ ईंधन की भी बर्बादी हो रही है..... सबसे बड़ा सवाल यह है मुख्य मार्ग पर इस तरह की मनमानी के बावजूद प्रशासन और नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी मौन क्यों हैं? लोगों में चर्चा है कि यदि कोई आम नागरिक सड़क पर थोड़ी देर के लिए वाहन खड़ा कर दे तो कार्रवाई हो जाती है, लेकिन यहां पूरे रास्ते को प्रभावित करने वाले निर्माण कार्य पर किसी की नजर नहीं पड़ रही.... अब देखना यह है कि प्रशासन जनता की परेशानी को गंभीरता से लेता है या फिर शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक सड़क यूं ही मनमानी की भेंट चढ़ती रहेगी।



Show comments
Hide comments
Cancel