Breaking News

मुस्कुराते मन, सुनहरा कल : रोटरी क्लब ने 300 विद्यार्थियों को दिया मानसिक मजबूती का मंत्र


बदलते दौर में मानसिक तनाव युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बनता जा रहा है.... ऐसे समय में विद्यार्थियों के मन में उम्मीद, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच की लौ जलाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ धमतरी ने डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मेंटल वेलनेस अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया..... कार्यक्रम में करीब 300 विद्यार्थियों ने भाग लेकर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त की.... मुख्य वक्ता वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डॉ. इला गुप्ता ने विद्यार्थियों को बताया कि सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि स्वस्थ मन और संतुलित सोच से भी हासिल होती है..... उन्होंने परीक्षा का दबाव, सोशल मीडिया का प्रभाव और भावनात्मक उतार-चढ़ाव जैसी चुनौतियों से सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और खुलकर संवाद के माध्यम से उबरने के आसान उपाय बताए..... विद्यार्थियों ने भी खुलकर अपनी जिज्ञासाएँ रखीं, जिनका उन्होंने सहजता से समाधान किया..... रोटरी क्लब ऑफ धमतरी के अध्यक्ष रोटे. सत्येन्द्र शर्मा ने कहा मानसिक रूप से सशक्त युवा ही समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताक़त हैं.... उन्होंने विश्वास दिलाया कि रोटरी क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजहित से जुड़े ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर आयोजित करता रहेगा..... कार्यक्रम का संचालन रोटे. शुभम अग्रवाल एवं रोटे. पल्लवी जायसवाल के मार्गदर्शन में हुआ.... इस अवसर पर रोटरी के पदाधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे..... अंत में विद्यालय परिवार ने इस पहल को समय की आवश्यकता बताते हुए रोटरी क्लब एवं मुख्य वक्ता के प्रति आभार व्यक्त किया।



Show comments
Hide comments
Cancel