महापौर रामू रोहरा की ऊंची पहुंच से विकास के लिए लगातार खुलता रहा सरकारी खजाना, लेकिन शहर पूछता रहा—आखिर करोड़ों की योजनाएं जमीन पर क्यों नहीं उतरीं?... लंबे इंतजार के बाद शासन का बड़ा फैसला... अब नई उम्मीदों के साथ बदलेगा धमतरी!
आखिरकार वह फैसला हो गया, जिसकी चर्चा पिछले कई महीनों से प्रशासनिक गलियारों से लेकर आम लोगों की चौपाल तक सुनाई दे रही थी..... एक ओर महापौर रामू रोहरा की मजबूत पकड़ और उच्च स्तर तक सक्रिय प्रयासों से धमतरी के विकास के लिए लगातार करोड़ों रुपये की योजनाएं स्वीकृत होती रहीं, नई परियोजनाओं को हरी झंडी मिलती रही और शहर के भविष्य को संवारने के दावे किए जाते रहे..... लेकिन दूसरी ओर नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार सवाल उठते रहे.... शहर में यह चर्चा जोर पकड़ती गई कि विकास की रफ्तार उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ पा रही है और कई योजनाएं फाइलों की धूल में उलझकर रह गई हैं..... इन्हीं चर्चाओं और बढ़ते असंतोष के बीच राज्य शासन ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए धमतरी नगर निगम की आयुक्त प्रिया गोयल को पद से हटा दिया है..... उनकी जगह काँकेर के अपर कलेक्टर अरुण वर्मा को नगर निगम की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है...... आदेश सामने आते ही नगर निगम, प्रशासनिक हलकों और शहरभर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया..... कई लोगों ने इसे राहत का फैसला बताया, तो कईयों ने इसे धमतरी के विकास को नई दिशा देने वाला कदम माना...... बीते लंबे समय से सड़क, सफाई, पेयजल, निर्माण कार्य, अधूरी परियोजनाओं और लंबित जनसमस्याओं को लेकर लोगों की नाराजगी सामने आती रही...... जनप्रतिनिधियों द्वारा भी समय-समय पर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए..... वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी कार्यशैली को लेकर चर्चाएं और कार्रवाई की खबरें सामने आती रहीं.... इन सबके बीच शासन का यह फैसला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है..... धमतरी के लोग अब केवल अधिकारी का चेहरा बदलने की नहीं, बल्कि व्यवस्था बदलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं..... लोगों की नजरें अब नए आयुक्त अरुण वर्मा पर हैं कि वे लंबित विकास कार्यों को रफ्तार देंगे, निगम की कार्यशैली में नई ऊर्जा लाएंगे और विकास को कागजों से निकालकर धरातल तक पहुंचाएंगे.... फिलहाल इतना तय है धमतरी नगर निगम में हुआ यह बदलाव सिर्फ एक तबादला नहीं, बल्कि शहर की उम्मीदों, विकास की रफ्तार और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़ा बड़ा मोड़ माना जा रहा है..... अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह बदलाव धमतरी के विकास की नई इबारत लिख पाएगा।





