Breaking News

नगर निगम का बुलडोजर अभियान, अवैध कब्जों पर कार्रवाई तेज



धमतरी। नगर निगम प्रशासन द्वारा अवैध कब्जे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में बुलडोजर अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क तक शेड लगाकर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। निगम की इस कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली मच गई है।

व्यापारियों को दी गई थी हिदायत, नहीं मानने पर कार्रवाई

नगर निगम के अनुसार, पहले व्यापारियों को बार-बार हिदायत दी गई थी कि वे अपनी दुकानों से बाहर सड़क पर शेड लगाकर कब्जा न करें। लेकिन इसके बावजूद कुछ व्यापारी अपनी जिद्द पर अड़े रहे और सड़क तक अपना कब्जा जमाए बैठे थे। नतीजतन निगम को मजबूरन सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। कृष्णा स्टील ट्रेडर्स सहित आधे दर्जन व्यापारियों के अवैध शेड पर बुलडोजर चलाकर कब्जा हटाया गया।

बुलडोजर कार्रवाई से मचा हड़कंप, आगे भी होगी सख्ती

निगम की इस कार्रवाई से व्यापारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जो भी व्यापारी या व्यक्ति सड़क, नाली या सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन ने जनता से अपील की कि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए वे अवैध कब्जों से दूर रहें।

बहरहाल, कृष्णा स्टील ट्रेडर्स सहित जिन आधे दर्जन व्यापारियों पर कार्रवाई हुई है, उन्होंने निगम से माफी मांगने और कब्जा न करने की बात कही है। लेकिन निगम अधिकारियों का साफ कहना है कि भविष्य में दोबारा ऐसी गलती करने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show comments
Hide comments
Cancel