छत्तीसगढ़ की सियासत और भाजपा संगठन से जुड़ी एक बेहद दर्दनाक, दिल को झकझोर देने वाली खबर ने पूरे प्रदेश को गहरे सदमे में डाल दिया है..... छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता रूपनारायण सिन्हा का बिलासपुर में अचानक निधन हो गया..... बताया जा रहा है कि भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द उठा और कुछ ही पलों में माहौल अफरा-तफरी में बदल गया..….. मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फौरन उन्हें अस्पताल पहुंचाया, मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था..... डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका...... इस खबर के सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और पूरे सियासी गलियारों में गम, मायूसी और खामोशी छा गई।
प्रशिक्षण शिविर में गूंज रही थी संगठन की बातें… अचानक छा गया मातम
बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी जिला शहर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था..... इस अहम कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे थे..... शिविर में संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर चर्चा चल रही थी..... मंच पर नेताओं के संबोधन और कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच अचानक ऐसा वक्त आया जिसने पूरे आयोजन की रूह तक हिला दी..... प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे असहज महसूस करने लगे..... देखते ही देखते वहां मौजूद कार्यकर्ताओं के चेहरों पर चिंता साफ दिखाई देने लगी..... आनन-फानन में उन्हें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने तत्काल इलाज शुरू किया।
डॉक्टरों की कोशिशें जारी रहीं… मगर जिंदगी की जंग हार गए रूपनारायण सिन्हा
सिम्स अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी हालत को नाजुक बताते हुए लगातार उपचार किया..... अस्पताल के बाहर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई थी..... हर किसी की जुबां पर दुआ और आंखों में बेचैनी थी..... लेकिन कुछ ही देर बाद वह खबर सामने आई जिसने हर किसी को अंदर तक तोड़ दिया।
डॉक्टरों ने रूपनारायण सिन्हा के निधन की पुष्टि कर दी।
यह खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में मातम जैसा माहौल बन गया..... कई कार्यकर्ताओं की आंखें नम हो गईं...... वर्षों से संगठन के साथ काम करने वाले नेताओं के लिए यह यकीन करना मुश्किल हो रहा था कि हमेशा ऊर्जा और सक्रियता से भरे रहने वाले रूपनारायण सिन्हा अब इस दुनिया में नहीं रहे।
योग, संगठन और जनसेवा… यही थी उनकी पहचान
रूपनारायण सिन्हा छत्तीसगढ़ भाजपा के उन नेताओं में गिने जाते थे जिन्होंने संगठन में लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई..... जनवरी 2025 में उन्हें छत्तीसगढ़ योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था.... इस पद के साथ उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी मिला हुआ था..... योग और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर वे लगातार प्रदेशभर में सक्रिय रहे.... गांव से लेकर शहर तक योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उन्होंने कई कार्यक्रमों का नेतृत्व किया..…. कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़, सरल व्यवहार और मिलनसार अंदाज उन्हें अलग पहचान देता था।
सियासी गलियारों में शोक की लहर, नेताओं का अस्पताल पहुंचना जारी
घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल समेत कई बड़े नेता सिम्स अस्पताल पहुंचे.... नेताओं ने डॉक्टरों से लगातार उनकी स्थिति की जानकारी ली, लेकिन अंततः सबको मायूसी हाथ लगी.... प्रशिक्षण शिविर में मौजूद कार्यकर्ता भी इस घटना से स्तब्ध नजर आए.... जो कार्यक्रम संगठनात्मक ऊर्जा और उत्साह का केंद्र बना हुआ था, वही कुछ ही पलों में गम और खामोशी में बदल गया.... प्रदेश की राजनीति में सक्रिय और प्रभावशाली चेहरा माने जाने वाले रूपनारायण सिन्हा का यूं अचानक चले जाना भाजपा संगठन के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है.... उनके निधन की खबर के बाद प्रदेशभर से शोक संदेशों का सिलसिला लगातार जारी है।





