Breaking News

ढाई करोड़ का गांजा पकड़कर धमतरी पुलिस ने रची कामयाबी की कहानी, लेकिन छोड़ गई एक बड़ा सवाल... आखिर दर्जनों चेक प्वाइंट पार कर तस्कर जिले तक कैसे पहुंच गए?

 


बस्तर से निकली ढाई करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की गांजे की खेप... रास्ते में कई नाके, कई जांच प्वाइंट और निगरानी की तमाम व्यवस्थाएं... फिर भी तस्कर बेखौफ होकर धमतरी तक पहुंच गए.... धमतरी पुलिस की सतर्कता से यह बड़ी खेप तो पकड़ ली गई, लेकिन इस कार्रवाई ने एक बेहद गंभीर सवाल भी खड़ा कर दिया है..... आखिर जब पूरे रास्ते में सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है, तो तस्कर इतनी बड़ी मात्रा में गांजा लेकर जिले की सीमा तक कैसे पहुंच गए? अगर धमतरी पुलिस से तनिक भी चूक हो जाती, तो संभव है कि यह खेप भी आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच जाती और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगती....…

धमतरी जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए करीब 480 किलो गांजा के साथ एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है..... जब्त किए गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपये आंकी जा रही है...... बताया गया है पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस्तर की ओर से एक कार और पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गांजा भरकर रायपुर की तरफ ले जाया जा रहा है..... सूचना मिलते ही पुलिस ने श्यामतराई नाका के पास घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया..... तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से कुल 480 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया.... पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को हिरासत में लिया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है..... गिरफ्तार आरोपियों में नौशाद खान, करण साहू, मोहम्मद सादिक और हिमांशु साहू शामिल हैं, जो रायपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं..... पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी जगदलपुर में सब्जी खाली करने के बाद पिकअप वाहन में गांजा लोड कर रहे थे.... उनका इरादा इस खेप को रायपुर होते हुए उत्तर प्रदेश तक पहुंचाने का था, लेकिन धमतरी पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया.... लेकिन इस कार्रवाई के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि बस्तर से धमतरी तक के सफर में आखिर तस्कर किन रास्तों और किन हालातों में इतने बड़े पैमाने पर गांजा लेकर पहुंच गए? क्योंकि इस पूरे रूट में दर्जनों चेक प्वाइंट, पुलिस नाके और निगरानी व्यवस्थाएं मौजूद हैं.... इसके बावजूद करोड़ों रुपये की यह खेप धमतरी तक पहुंच जाना कई सवाल खड़े कर रहा है..... धमतरी पुलिस की मुस्तैदी ने तस्करों को पकड़ लिया, लेकिन अगर सूचना समय पर नहीं मिलती या कार्रवाई में जरा सी भी चूक हो जाती, तो ढाई करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत का यह गांजा आसानी से आगे निकल सकता था.... यही वजह है यह कार्रवाई सिर्फ एक बड़ी बरामदगी नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर कई अहम सवाल भी छोड़ गई है.... फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है.... वहीं अब जांच इस बात पर भी केंद्रित है कि इस तस्करी नेटवर्क की जड़ें कहां तक फैली हैं और रास्ते में कौन-कौन सी कड़ियां इस अवैध कारोबार को सहारा दे रही थीं।



Show comments
Hide comments
Cancel